scriptपुलिस दल की कामयाबी, बड़ी वारदात से पहले ही दबोचे पांच हथियार तस्कर | Five arms smuggler caught | Patrika News

पुलिस दल की कामयाबी, बड़ी वारदात से पहले ही दबोचे पांच हथियार तस्कर

locationबीकानेरPublished: Aug 26, 2018 08:14:32 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने पांच हथियार तस्करों को दबोच लिया।

arms smuggler

Five arms smuggler

बीकानेर. हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को पांच हथियार तस्करों को दबोच लिया। इनके कब्जे से चार पिस्टल व १७ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार पांचों आरोपितों के खिलाफ हत्या, बलात्कार, मारपीट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मुकदमे दर्ज है।
पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन और पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद कई अन्य हथियार तस्करों की पहचान हो सकती है। पुलिस के अनुसार ये हथियार तस्कर कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही धर लिए गए। सूत्रों की मानें तो पुलिस को मिली इस सफलता के बाद अब हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों की धरपकड़ की जाएगी।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई टीम में विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों व कांस्टेबलों को शामिल किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के पुलिस निरीक्षक मनोज माचरा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह, हैड कांस्टेबल रामदेव, अब्दुल सत्तार, नेनू सिंह, हनुमान सिंह, कांस्टेबल अनिल कटेवा, सवाई सिंह, अमित, राकेश तथा नन्दराम की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। कांस्टेबल अनिल कटेवा की भूमिका अहम रही।

पिस्तौल दिखाकर करते थे लूट

बीकानेर. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, हत्या, डकैती व अन्य वारदातों में लिप्त चार कुख्यात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने कैमल फार्म के पास हुई १५ लाख तथा नाल में किराना व्यापारी से २.२५ लाख की लूट करना कबूला है। पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने पत्रकारों को बताया कि व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में २४ मार्च को किरण कंवर से १५ लाख की लूट मामले में बासी बरसिंगसर निवासी तोलाराम सियाग को गिरफ्तार किया है।
आरोपित ने परिवादी के वाहन के आगे अपना वाहन लगाकर लूट की थी। चार आरोपित गिरफ्तार पहले ही किए जा चुके हैं। इसी प्रकार ३० जुलाई को नाल निवासी प्रमोद वैद्य को पिस्तौल दिखाकर २.२५ लाख की लूट कर फरार हुए आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नाल थानाधिकारी धरम पूनिया एवं व्यास कॉलोनी सीआई मनोज माचरा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर की गई।
७० हजार बरामद
गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बासी बरङ्क्षसगसर का तोलाराम सियाग, झुंझुनूं के झेड़ली निवासी वीरेन्द्र सिंह राजपूत, नौरंगदेसर हाल तिलक नगर निवासी मुखराम कूकणा, बम्बलू निवासी रामकुमार कूकणा को गिरफ्तार किया है। करमीसर निवासी गोरधनराम को नाल थानाक्षेत्र में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया। रामकुमार कूकणा से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। वारदात में काम ली गई जीप भी बरामद की है। आरोपितों के पास से लूटे गए ७० हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
एक पर ३१ मामले
लूट, डकैती, हत्या व अन्य मामलों में गिरफ्तार आरोपित वीरेन्द्र सिंह राजपूत के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, एटीएम लूट व नकबजनी के ३१ प्रकरण दर्ज है। आरोपित खाजूवाला का हिस्ट्रीशीटर है। शेष अन्य आरोपितों के खिलाफ भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज है।
हथियार तस्करी मामले में ये गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नोखा के वार्ड २० निवासी प्रभुराम भार्गव के कब्जे से एक पिस्टल (३२ बोर) और ५ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलात्कार, मारपीट व धोखाधड़ी के दस मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार दावा (नोखा) निवासी आरोपित सुरजाराम जाट के कब्जे से एक पिस्टल, आरोपित बासी बरङ्क्षसहसर निवासी तोलाराम सियाग के कब्जे से दो जिंदा कारतूस व एक पिस्टल बरामद की गई।
तोलाराम के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के पांच मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। चौथा आरोपित भरतराम उर्फ भगवती सिंह चारण अगूणा बास का है, जिसके कब्जे से सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ मारपीट के तीन मामले दर्ज है। पांचवें आरोपित बीकानेर के हमालों की बारी के बाहर रहने वाले समीर छींपा से एक पिस्टल बरामद की गई है। समीर के खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट के चार मामले दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो