scriptशाह करेंगे अनुसूचित जाति एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित | BJP president Amit Shah Bikaner program | Patrika News

शाह करेंगे अनुसूचित जाति एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित

locationबीकानेरPublished: Sep 24, 2018 10:26:39 am

बीकानेर. संभाग के मंत्री, विधायक, सांसद, भाजपा के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठकें में निर्णय किया है कि ४ अक्टूबर को संभाग के २० हजार लोगों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ सीधा संवाद कराया जाएगा। शाह यहां संभाग स्तरीय अनुसूचित जाति तथा शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

BJP president Amit Shah Bikaner program

BJP president Amit Shah Bikaner program


बीकानेर. संभाग के मंत्री, विधायक, सांसद, भाजपा के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठकें में निर्णय किया है कि ४ अक्टूबर को संभाग के २० हजार लोगों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ सीधा संवाद कराया जाएगा। शाह यहां संभाग स्तरीय अनुसूचित जाति तथा शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बैठक में कहा गया कि अनुसूचित जाति सम्मेलन में १५ हजार और शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन में ५ हजार लोगों का आना तय किया गया है। दोनों सम्मेलन अलग-अलग होंगे।
रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा पुन: सत्ता में कैसे आए इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। इस बार यह भ्रम तोडऩा है कि एक बार कांग्रेस व एक बार भाजपा की सरकार आती है। इस बार भी भाजपा की सरकार आएगी। बैठक में चंद्रशेखर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीकानेर संभाग में अनुसूचित जाति सम्मेलन, शक्ति केंद्र संयोजको का सम्मेलन किया जाएगा। दोनों सम्मेलन बीकानेर शहर में होंगे। अनुसूचित जाति सम्मेलन को स्वच्छता अभियान, घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर, आमजन से संपर्क किया जाएगा। केंद्रीयमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अनुसूचित जाति सम्मेलन को विधानसभा स्तर पर बैठकें कर रात्रि चौपाल की ओर से ग्रामीण इलाकों से आमजन को जोडऩे की बात कही।
प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने बताया कि जिस तरह मुख्यमंत्री वसुंधरा की राजस्थान गौरव यात्रा बीकानेर संभाग में अपार जन समर्थन मिला है। वैसे ही लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पलक पावड़े बिछा देंगे। बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वाश दिलाया कि बीकानेर के दोनों सम्मेलन ऐतिहासिक होंगे। बैठक में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के मंत्री डॉ. राम प्रताप, राज कुमार रिणवा, डॉ. विश्वनाथ, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, महामंत्री चन्द्र शेखर, विधायक अभिषेक मटोरिया, विधायक गोपाल जोशी आदि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो