scriptबीकानेर : आज का राशिफल | Bikaner: Today's horoscope | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर : आज का राशिफल

बीकानेर : आज का राशिफल

बीकानेरMay 27, 2019 / 11:15 am

Jitendra

Bikaner: Today's horoscope

बीकानेर : आज का राशिफल

मेष चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
वृषभ ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

परिवार के लोगो की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मिथुन क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढेगा। पार्टी.पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म.कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
कर्क हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दु:ख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।
सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शरीर में कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
कन्या टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नती से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
तुला रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

वृश्चिक तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा।

धनु ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी।संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव है।

मकर भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे।

कुम्भ गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की की चिंता रहेगी बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।

मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
मन चाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम.जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

Home / Bikaner / बीकानेर : आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो