scriptबीकानेर : बदहाल सड़क व गंदे पानी पर फूटा लोगों का गुस्सा | Bikaner: People's anger erupted over bad roads and dirty water | Patrika News

बीकानेर : बदहाल सड़क व गंदे पानी पर फूटा लोगों का गुस्सा

locationबीकानेरPublished: Aug 23, 2019 12:01:37 pm

Submitted by:

Jitendra

Bikaner News : इन्द्रा कॉलोनी के एफसीआइ गोदाम से भुट्टों के चौराहे तक सड़क व गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने न्यास सचिव का किया घेराव

Bikaner: People's anger erupted over bad roads and dirty water

बीकानेर : बदहाल सड़क व गंदे पानी पर फूटा लोगों का गुस्सा

बीकानेर. इन्द्रा कॉलोनी के एफसीआइ गोदाम से भुट्टों के चौराहे तक सड़क व गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला के नेतृत्व में नगर विकास न्यास सचिव सुनिता चौधरी का घेराव कर सड़क निर्माण करवाने और कृषि मण्डी से आ रहे पानी के कॉलोनी की सड़कों पर एकत्र होने रोकने की मांग की।
बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने सचिव को बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासी टूटी सड़क और गंदे पानी की समस्या से वर्षों से परेशान हैं। क्षेत्रवासी न्यास सचिव से मौका निरीक्षण की मांग पर अडे रहे। मौका देखने का आश्वासन देने के बाद ही मोहल्लेवासी शांत हुए।
एक बार माहौल गर्माया
घेराव के दौरान एक बार माहौल गर्मा गया। न्यास सचिव और क्षेत्रवासी उलझ गए। श्याम सिंह हाडला ने आरोप लगाया कि मांगें रखने के दौरान न्यास सचिव ने गैर जिम्मेदाराना शब्दों का उपयोग किया। इससे महिलाएं भी आक्रोशित हो गई। क्षेत्रवासियों ने धरना देने की बात तक कह दी। बाद में न्यास अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
पहुंचे न्यास अधिकारी
न्यास सचिव के साथ अधिकारियों ने इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में जाकर समस्याएं जानी। मोहल्लेवासियों ने उन्हें क्षेत्र की स्थिति बताई। सचिव ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी जल्द की जाएगी। वहीं सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
सुनिता चौधरी ने बताया कि नाले से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। कृषि मण्डी से आ रहे पानी को रोकने के लिए प्रशासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो