scriptबीकानेर. : प्रभुराम बने कृष्णनाथ के लिए “प्रभु” | bikaner news : social media | Patrika News

बीकानेर. : प्रभुराम बने कृष्णनाथ के लिए “प्रभु”

locationबीकानेरPublished: Oct 16, 2019 01:23:26 am

Submitted by:

Jitendra

bikaner news: सोशल मीडिया पर बीमारी का पढ़ कर कृष्णनाथ के गांव पहुंचे प्रभुनाथ; जनसहयोग से एकत्रित किए छह लाख रुपए

bikaner news : social media

बीकानेर. : प्रभुराम बने कृष्णनाथ के लिए

जयप्रकाश गहलोत/ असगर अली

बीकानेर. तेजरासर. कहते हैं कि मुसीबत में व्यक्ति सर्वाधिक प्रभु को याद करता है और कुछ ऐसा ही साधासर गांव के कृष्णनाथ के साथ हुआ। उनके लिए गांव राणीसर का एक युवक प्रभुराम ‘प्रभुÓ यानि भगवान ही बन गए।
गांव साधासर के कृष्ण लाल असाध्य बीमारी से पीडि़त थे। उनके दोनों गुर्दे खराब हो गए और चिकित्सकों ने उन्हें गुर्दा बदलने के लिए सलाह दी। इस पर उनके भाई भागीरथ ने उन्हें गुर्दा देने की पेशकश की लेकिन गुर्दा बदलवाने के लिए जरूरी लगभग छह-सात लाख रुपए की राशि दोनों भाई आर्थिक कारणों के चलते नहीं जुटा पाए। इस पर भागीरथ नाथ ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और उस पर अपनी पीड़ा का इजहार किया। सोशल मीडिया की पोस्ट को पढ़कर गांव राणीसर के प्रभुराम उनके गांव पहुंचे। कृष्ण लाल और भागीरथ के लिए ‘प्रभुÓ साबित हुए। प्रभुराम ने उनकी व्यथा को सुन कर जन सहयोग से छह लाख रुपए एकत्रित कराए। प्रभु की कृपा से एकत्रित राशि से ऑपरेशन हुआ और अब दोनों भाई स्वस्थ हैं।
दोनों किडनियां फैल
साधासर गांव निवासी तुलछानाथ के चार बेटे हैं। तुलछानाथ के सबसे छोटे बेटे कृष्णनाथ सिद्ध जो दिहाड़ी मजदूरी करता था। करीब १० महीने पहले उसके पेट में दर्द हुआ। पीबीएम अस्पताल में चेकअप कराया तो उसके होश उड़ गए। जांच में पता चला कि कृष्णनाथ की दोनों किडनियां फेल है। घर-परिवार के लोगों ने लाखों रुपए खर्च कर इलाज कराया। इलाज कराते-कराते परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई।
किडनी ट्रांसप्लांट सफल
रुपयों की व्यवस्था होने पर पांच सितंबर को कृष्णनाथ को उसके बड़े भाई भागीरथ की एक किडनी लगाई गई है। कृष्णनाथ अभी जयपुर के नारायणम हॉस्पिटल में भर्ती है। डॉ. कमल किशोर कस्वां का कहना है कि मरीज कृष्णलाल व उसके भाई भागीरथ दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो