scriptभूमि नीलामी की बकाया राशि जल्द मिलेगी नगर निगम को | bikaner nagar nigam- land auction amount outstanding | Patrika News
बीकानेर

भूमि नीलामी की बकाया राशि जल्द मिलेगी नगर निगम को

bikaner news- फायर सेस की देय राशि भी मिलेगी, न्यास करेगा 15 प्रतिशत राशि का भुगतान
 

बीकानेरSep 16, 2019 / 11:07 am

Atul Acharya

bikaner nagar nigam- land auction amount outstanding

भूमि नीलामी की बकाया राशि जल्द मिलेगी नगर निगम को

बीकानेर. खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे नगर निगम को अब नगर विकास न्यास से भूमि नीलामी की बकाया 15 प्रतिशत राशि के भुगतान की उम्मीद बंधी है। न्यास व निगम के लेखा प्रभारी अधिकारी जल्द बैठक कर राशि का निर्धारण करेंगे। एक माह में बकाया राशि निगम को मिलने की संभावना है। नगरीय निकाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव की अध्यक्षता में जयपुर में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।बैठक के निर्णय के अनुसार विकास प्राधिकरण व नगर विकास न्यास स्थानीय निकायों को बकाया १५ प्रतिशत भूमि नीलामी राशि व फायर सेस की देय राशि का एक माह में भुगतान करेंगे। इससे नगर निगम को बकाया लाखों रुपए न्यास से मिल सकेंगे।

सात साल से बकाया
नगर विकास न्यास से भूमि नीलामी की बकाया राशि व अग्नि सेस राशि मिलने से निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संभवतया सात वर्षों से इस राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। भूमि नीलामी के साथ अग्नि सेस की राशि भी न्यास से मिलनी है।
नारायण चौपड़ा, महापौर, नगर निगम बीकानेर
मिलान कर होगा निर्धारण
भूमि नीलामी राशि व अग्नि सेस की बकाया राशि निगम को देने के लिए जल्द निर्धारण किया जाएगा। जल्द राशि का मिलान होने की संभावना है। कुल राशि की गणना दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक में सामने आ सकेगी।
सुनीता चौधरी, सचिव, नगर विकास न्यास बीकानेर

नहीं मिला हिस्सा
निगम को करीब सात वर्षों से भूमि नीलामी की राशि में से हिस्सा न्यास से नहीं मिला है। कई बार राशि के भुगतान की बात उठी, लेकिन भुगतान नहीं हो पाया। भूमि नीलामी राशि व अग्नि सेस की राशि न्यास से निगम को मिलनी है।

Home / Bikaner / भूमि नीलामी की बकाया राशि जल्द मिलेगी नगर निगम को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो