script

सड़क हादसे में इस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हुए घायल, आज होना था मैच

locationबीकानेरPublished: Jun 30, 2018 07:39:09 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

पारवा के पास हुए सड़क हादसे में कोटा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चोटिल हो गए।

bikaner accident

bikaner accident

बीकानेर/नोखा. नोखा के पारवा के पास शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में कोटा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद सभी घायल खिलाडिय़ों का पीबीएम में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें होटल में ठहराया गया है।
कोटा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ओमेन्द्र, देवेश, राकेश बत्रा, विवेक, विकास गुर्जर, तन्मय तिवारी, कुणाल शर्मा, अनुभव शुक्ला, तहसीन, इमरान पठान, उपांशु, परीक्षक, रजत चौधरी, स्मित आजाद, आदित्य शर्मा के चोटें आई है। सभी घायल खिलाडिय़ों का उपचार कर छुटï्टी दे दी गई जबकि विकास के सिर में चोट लगने से उसे ऑब्र्जेशन में रखा गया है।
आज होना था मैच
बीकानेर के सार्दुल क्लब मैदान में अंतरराज्यीय अंडर-१९ क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। कोटा क्रिकेट अंडर-१९ टीम यहां मैच खेलने आ रही थी। शनिवार को टीम का मैच होना था। गुरुवार रात को क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राजसमंद में मैच खेलकर निजी बस से बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। इसी दरम्यिान शुक्रवार अलसुबह यह हादसा हो गया।
संघ के पदाधिकारी घायलों से मिले

दुर्घटना में घायल कोटा की क्रिकेट टीम के खिलाडि़यों का हाल जानने बीकानेर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर पहुंचे। संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी एवं सचिव रतन सिंह, उपाध्यक्ष अफरोज खान, क्रिकेटर कौशल देवड़ा सहित अन्य पदाधिकारी दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की और संबंधित खिलाडि़यों के उपचार आदि की जानकारी ली।
संघ की कार्यकारिणी निर्विवाद
संघ के सचिव रतन सिंह ने कार्यकारिणी को लेकर उठ रहे विवादों को लेकर कहा कि उनकी कार्यकारिणी निर्विवाद है। २३ दिसम्बर, २०१५ को जिला खेल अधिकारी हरिराम, राजस्थान क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक सुशील शर्मा व चुनाव अधिकारी बीएल भाटी की देखरेख में बने २८ सदस्य मान्य हैं।
संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी और सचिव रतन सिंह ने संघ के बारे में प्रकाशित एक खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बताया कि कुछ लोग संघ में घुसने का प्रयास कर रहे हैं, जिनका संघ से कोई लेना-देना नहीं है। वे आमजन को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छह सौ पंजीकृत खिलाडि़यों में से कोई भी दूसरे संघ के साथ नहीं है।
पदाधिकारियों के अनुसार संघ के खिलाफ अनर्गल बात करने वालों एवं अनावश्यक भ्रम पैदा करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एेसे लोग हर साल नए संघ बनाकर खिलाडि़यों को भ्रमित कर रहे हैं। बीकानेर क्रिकेट संघ से छह सौ खिलाड़ी पंजीकृत है एवं क्रिकेट का बेहतरीन वातावरण बना हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो