scriptघरों-मंदिरों में होंगे अभिषेक-पूजन, निकलेगी वाहन रैली | Patrika News
बीकानेर

घरों-मंदिरों में होंगे अभिषेक-पूजन, निकलेगी वाहन रैली

संत शिरोमणि सैन महाराज की 724 वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। नगर में वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकलेगी। सैन महाराज के मंदिरों में अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, आरती और महाप्रसाद के आयोजन होंगे। लक्ष्मीनाथ घाटी िस्थत श्री सैन मंदिर में प्रात: 8 बजे पंचामृत अभिषेक, पूजन होगा। शाम 7.30 बजे मंदिर में महाआरती […]

बीकानेरMay 05, 2024 / 12:01 am

Vimal

संत शिरोमणि सैन महाराज की 724 वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। नगर में वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकलेगी। सैन महाराज के मंदिरों में अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, आरती और महाप्रसाद के आयोजन होंगे। लक्ष्मीनाथ घाटी िस्थत श्री सैन मंदिर में प्रात: 8 बजे पंचामृत अभिषेक, पूजन होगा। शाम 7.30 बजे मंदिर में महाआरती होगी। इसके बाद सम्मान समारोह और जागरण का का आयोजन होगा। गायक कलाकार डॉ. किशन परिहार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वैद्य नाई मशालची समसुता प्रा. ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संत सरजूदास महाराज का सानिध्य रहेगा।
लगेगा छप्पन भोग, निकलेगी शोभायात्रा

सैन जयंती पर श्री सूर्य सैन जागृति क्षोर कार्य संघ एवं हेयर एण्ड ब्यटी वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वाहन रैली निकाली जाएगी। संघ अध्यक्ष जय नारायण मारू एवं सोसायटी अध्यक्ष श्रवण मारू के अनुसार वाहन रैली उस्ता बारी के अंदर िस्थत प्राचीन सैन मंदिर से प्रात: 9.30 बजे रवाना होगी। मुख्य अतिथि देवी सिंह भाटी व विधायक जेठानंद व्यास झण्डी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। यह रैली आचार्य चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर रोड, कोटगेट, केईएम रोड, मुख्य डाकघर, रोशनीघर चौराहा, जस्सूसर गेट रोड, जस्सूसर गेट के सामने वाली रोड से पूगल फांटा, रामपुरा, लालगढ़, सैन मंदिर दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। रैली का जगह-जगह स्वागत होगा। संगठित युवा सैन समाज की ओर से सैन जयंती पर छप्पन भोग और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा जनता प्याऊ श्रीरामसर से रवाना होकर प्राचीन सैन मंदिर पहुंचेगी। उस्ता बारी के अंदर शांति भवन में महाप्रसाद का आयोजन होगा। संघ अध्यक्ष जयनारायण मारु के अनुसार सैन जयंती पर सैन समाज के बंधुओं से अपने प्रतिष्ठान में अवकाश रखने की अपील की गई है।
अभिषेक-पूजन, लगाया छप्पन भोग

संत शिरोमणि सैन महराज की जयंती पर शनिवार को गंगाशहर नई लाइन स्थित सैन मंदिर में कार्यक्रमों के आयोजन हुए। सैन मंडल संस्थान के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नाई ने बताया कि सैन महाराज की मूर्ति का महाअभिषेक किया गया। पूजन, श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर की विशेष सजावट की गई। रविवार को सैन जयंती का मुख्य कार्यक्रम मंदिर परिसर में होगा। महाआरती की जाएगी। प्रात: 8.15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सचेतन झांकियां शामिल होगी। मंदिर में हवन का आयोजन होगा। महाप्रसाद का आयोजन होगा। शाम को प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। रात्रि में श्रवण सैन एण्ड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Home / Bikaner / घरों-मंदिरों में होंगे अभिषेक-पूजन, निकलेगी वाहन रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो