scriptBijnor News: बिजनौर में शादी के दिन दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, रस्में निभाने मंदिर जा रहा था, गश खाकर गिरा | Groom dies of heart attack on wedding day in Bijnor | Patrika News
बिजनोर

Bijnor News: बिजनौर में शादी के दिन दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, रस्में निभाने मंदिर जा रहा था, गश खाकर गिरा

Bijnor News: नीतू कुमार सऊदी अरब से शादी के लिए अपने गांव सीरवासचंद आया था। लेकिन दुल्हन को घर लाने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई।

बिजनोरApr 26, 2024 / 07:38 pm

Mohd Danish

Groom dies of heart attack on wedding day in Bijnor

Groom dies of heart attack on wedding day in Bijnor

Bijnor News Today: बिजनौर में शादी के दिन दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को वह घर वालों के साथ शादी की रस्में निभाने मंदिर जा रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर जैसे ही घर पहुंची, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चीख-पुकार मच गई। इसके बाद शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

सीने में हुआ तेज दर्द

मामला अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासूचंद का है। यहां भजन सिंह के बेटे नीतू कुमार (22) की शुक्रवार को बारात जानी थी। घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार घर आए हुए थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दोपहर एक बजे नीतू घर की महिलाओं के साथ गांव की धर्मशाला के पास बने मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह वहीं गिर गया।
उसे घर वाले पास के अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे को हार्ट अटैक आया था। नीतू कुमार की शादी गांव चौहड़वाला निवासी अनीता से होनी थी। मगर, जब दूल्हे की मौत की खबर वहां पहुंची, वहां भी मातम पसर गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि नीतू की मौत हो चुकी है। दुल्हन अनीता अपने हाथों पर लगी मेहंदी को देखकर चीख रही थी। लोग उसे समझा रहे थे।
दुल्हन अनीता पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके पिता किसान धारी सिंह हैं। दूल्हे नीतू की मौत की खबर मिलने के बाद से वह बेसुध सी पड़ी हुई है। बहनें और अन्य घरवाले उसे संभाल रहे हैं। वो बार-बार अपनी किस्मत को कोस रही है। कह रही है, मेरे साथ ही भगवान ने ऐसा क्यों किया?
यह भी पढ़ें

अमरोहा में सड़क किनारे ढाबे में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

सऊदी अरब से शादी के लिए आया था नीतू

नीतू कुमार सऊदी अरब से शादी के लिए अपने गांव सीरवासचंद आया था। लेकिन दुल्हन को घर लाने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पिता भजन सिंह के गले से तो आवाज ही नहीं निकल रही थी।
वह बताते हैं, बेटे की बारात जाने की पूरी तैयारी हो गई थी। रस्में निभाई जा रही थीं। वह मंदिर गया था। हम यहीं घर पर व्यवस्था देख रहे थे। तभी पता चला कि वो अचानक वहां पर गिर गया। डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वह नहीं बचा। हमारा तो सब खत्म हो गया। भजन सिंह ने बताया कि नीतू सऊदी की एक कंपनी में खजूर पैकिंग का काम करता था। 6 साल से सऊदी में ही था। 4 महीने पहले 1 जनवरी को यहां आया था।
रिश्तेदार गोविंद ने बताया ने बताया कि नीतू प्रसाद चढ़ाने मंदिर गया था। जैसे ही प्रसाद चढ़ाकर बाहर आया, वो तुरंत गिर गया। इसके बाद सब उसको डॉक्टर के पास ले गए, जहां बता दिया गया कि इनकी मौत हो चुकी है। नीतू को कोई दिक्कत नहीं थी। उसकी हेल्थ भी ठीक थी। पता नहीं अचानक क्या हो गया? हमें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है।

Home / Bijnor / Bijnor News: बिजनौर में शादी के दिन दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, रस्में निभाने मंदिर जा रहा था, गश खाकर गिरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो