script‘हमारा मोदी दोबारा मोदी’ भाजपा ने दिया नया स्लोगन, कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे ये नारा | Hamara Modi Dobara Modi New slogan of BJP | Patrika News
बीजापुर

‘हमारा मोदी दोबारा मोदी’ भाजपा ने दिया नया स्लोगन, कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे ये नारा

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।

बीजापुरFeb 19, 2019 / 01:14 pm

चंदू निर्मलकर

CG news

‘हमारा मोदी दोबारा मोदी’ भाजपा ने दिया नया स्लोगन, अब कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे ये नारा

जगदलपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा का लोक सभा स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय जिला कार्यालय के सभा कक्ष में हुआ। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संकल्प हमारा मोदी दुबारा नारा के साथ आमजनों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आव्हान किया।

केदार कश्यप बोले- कार्यकर्ता घर-घर जाए
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ सुभाऊराम कश्यप ने कहा कि बस्तर को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए फिर से कमर कसने, निष्ठा के साथ काम करते हुए लोक सभा चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीतने के लिए जुट जाना है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि लोक सभा चुनाव सामने है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। भाजपा ने बस्तर के विकास के जो कार्य किये हैं वह कांग्रेस नहीं कर सकती।

श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि देश का पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है। सारी जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। युवा मोर्चा पार्टी की ऋृण होती है। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गद्द ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर चुनौती का सामना करते हुए छग की 11 की 11 सीटों पर भाजपा को जीताकर मोदी सरकार बनाना है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव भाजपा के कार्यकर्ताओं को है। हमें एक ही लक्ष्य मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है को लेकर कार्य करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष बैदूराम कश्यप, महेश गागड़ा, ओपी चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक के बाद ओपी चौधरी के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन क लेक्टर को सौंपा। इस दौरान कचहरी चौक पर नक्कड़ को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी कहते हैं आतंकवाद हटाओ, कांग्रेस कहती है मोदी हटाओ। उन्होंने कहा कि दन्तेवाड़ा में एजुकेशन सिटी, मेडिकल कालेज, आस्था भाजपा की देन है। 50 सालों तक कांग्रेसियों ने मेडिकल कालेज नहीं खोला। वहीं भाजपा सरकार ने यह कर दिखाया।

Home / Bijapur / ‘हमारा मोदी दोबारा मोदी’ भाजपा ने दिया नया स्लोगन, कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे ये नारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो