scriptकांग्रेस ने भाजपा जिला मंत्री पर लगाया किसान को गुमराह कर लाखों रूपए हड़पने का आरोप | Congress accused BJP District Minister of misleading farmers | Patrika News

कांग्रेस ने भाजपा जिला मंत्री पर लगाया किसान को गुमराह कर लाखों रूपए हड़पने का आरोप

locationबीजापुरPublished: Sep 19, 2018 10:12:50 am

Submitted by:

Badal Dewangan

जिलामंत्री ने मजबूर किसान का उठाया फायदा, हड़प लिए 28 लाख रुपए भी, न्याय दिलाने तक पीडि़त परिवार के साथ आंदोलनरत रहने का ऐलान

मराह कर लाखों रूपए हड़पने का आरोप

कांग्रेस ने भाजपा जिला मंत्री पर लगाया किसान को गुमराह कर लाखों रूपए हड़पने का आरोप

बीजापुर. मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जमीन खरीद फरोख्त के एक मामले में भाजपा के जिला मंत्री व युवा मोर्चा के महामंत्री पर सनसनीखेज आरोप पत्रवार्ता के दौरान लगाया। मामले को लेकर कांग्रेस ने उस पीडि़त परिवार को भी मीडिया के सामने लाया, जिसकी आठ एकड़ जमीन की सौदेबाजी में जिलामंत्री की मुख्य भूमिका रही।

मामला साल 2017 का है
इसी तरह वनमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा के नाम पर युवा मोर्चा के महामंत्री गौतम राव द्वारा पीडि़त परिवार से दबावपूर्वक 9 लाख रूपए ऐंठने का आरोप है। दरअसल यह मामला साल 2017 का है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मंडावी ने पत्रवार्ता में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ईटपाल निवासी बहादुर ठाकुर को अंधेरे में रखकर भाजपा के जिला मंत्री गोपाल पवार ने उनकी आठ एकड़ जमीन का सौदा कर डाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो