script20 की क्षमता नाव में 50 के सवार होने से हुआ हादसा, नाव पंजीकृत नहीं थी | odissa news | Patrika News
भुवनेश्वर

20 की क्षमता नाव में 50 के सवार होने से हुआ हादसा, नाव पंजीकृत नहीं थी

इस नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। झारसुगुडा जिले के मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) लोकनाथ मेहर ने बताया कि क्षमता से अधिक लोगों के नाव पर सवार होने के कारण ही शुक्रवार दोपहर को नाव पलट गई।

भुवनेश्वरApr 21, 2024 / 05:53 pm

Rabindra Rai

odissa boat accident

odissa boat accident

ओडिशा के महानदी नदी में नौका हादसे के कारण का खुलासा

ओडिशा के झारसुगुडा जिले में महानदी नदी में नौका हादसे के कारणों का खुलासा होने लगा है। जांच में पता चला है कि नाव पंजीकृत नहीं थी और उसे चलाने के लिहाज से अनुपयुक्त माना गया था। हैरानी की बात यह है कि केवल 20 लोगों के सवार होने की क्षमता रखने वाली इस नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। झारसुगुडा जिले के मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) लोकनाथ मेहर ने बताया कि क्षमता से अधिक लोगों के नाव पर सवार होने के कारण ही शुक्रवार दोपहर को नाव पलट गई।

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने झारसुगुडा जिले में महानदी नदी में नौका पलटने से हुई आठ लोगों की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित परषोत्तमदास ने बताया कि हमने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें अदालत के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया है।

घायल लोगों को भेजा छत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अंजोरीपाली गांव के रहने वाले मृतकों के शव उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घायल लोगों को भी छत्तीसगढ़ के स्थानीय प्रशासन की मदद से घर भेज दिया गया है।

Home / Bhubaneswar / 20 की क्षमता नाव में 50 के सवार होने से हुआ हादसा, नाव पंजीकृत नहीं थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो