scriptओडिशा: दो नाबालिगों से रेप, अस्पताल में भर्ती | rape with two minor girls in odisha | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा: दो नाबालिगों से रेप, अस्पताल में भर्ती

दोनों घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है…

भुवनेश्वरApr 18, 2019 / 03:48 pm

Prateek

file photo

file photo

(भुवनेश्वर): खोरदा में नाबालिग से रेप और हत्या की घटना को लेकर आवाम में उबाल अभी चल ही रहा था कि आज दो और नाबालिग से रेप की घटनाएं प्रकाश में आईं। दोनों घटनाएं राज्य के अलग—अलग इलाकों से सामने आईं है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पहली घटना नयागढ़ जिले के फतेहगढ़ की है। पीड़िता को बहला फुसला कर गाड़ी में घुमाने का लालच दिया गया। जंगल मे ले जाकर उसका रेप किया गया। गांव वालों ने गंभीर हालत में बालिका को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को पहचानकर गांव वालों ने उसके घर पर हमला किया और उसकी पिटाई करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया।


दूसरी घटना भद्रक जिले की है जहां के ग्रामीण इलाके में नाबालिग से रेप की घटना हुई। पीड़िता जात्रा देख रही थी तभी उसे युवक बहलाकर मंच के पीछे ले गया। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Bhubaneswar / ओडिशा: दो नाबालिगों से रेप, अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो