scriptगुंडिचा मदिर में भाई व बहन के साथ भक्तों को दर्शन दे रहे जगन्नाथ महाप्रभु | Puri Rath Yatra Festival:Lord Is Giving Blessings In Gundicha Temple | Patrika News

गुंडिचा मदिर में भाई व बहन के साथ भक्तों को दर्शन दे रहे जगन्नाथ महाप्रभु

locationभुवनेश्वरPublished: Jul 06, 2019 10:28:42 pm

Submitted by:

Prateek

Puri Rath Yatra Festival: इस दौरान महाभोग भंडारा भी चल रहा है। भक्तगण दर्शन के बाद महाभोग का प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं। भारी बारिश के बाद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
 
 

Puri Rath Yatra Festival

Puri Rath Yatra Festival

(पुरी,महेश शर्मा): जगन्नाथ धाम पुरी में भक्ति के महासमुद्र में गोते लगा रहे भक्तगण मौसम की मार की परवाह किए बिना गुंडिचा मंदिर के सामने भारी संख्या में एकत्र होकर बारी-बारी से महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा के दर्शन कर रहे हैं। नाराज मौसी मां को मनाकर महाप्रभु अपने भाई बहन के साथ गुंडिचा मंदिर में पहुंचने के बाद दर्शन दे रहे हैं।


इस दौरान महाभोग भंडारा भी चल रहा है। भक्तगण दर्शन के बाद महाभोग का प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं। भारी बारिश के बाद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। जगह न मिलने पर हजारों की संख्या में भक्तगण ग्रांड रोड जिसे बड़दंड भी कहते हैं के फुटपाथ पर सो जाते हैं। भारी संख्या में भक्तगण समुद्र तट पर रेत में गमछा या चादर बिछाकर सो जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो