scriptइलेक्शन 2019…ओडिशा की 5 लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, नवीन, जुएल और नरसिंह मिश्रा मतदाताओं के फेर में | Polling on 5 Lok Sabha and 35 assembly seats of Odisha on 18 april | Patrika News

इलेक्शन 2019…ओडिशा की 5 लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, नवीन, जुएल और नरसिंह मिश्रा मतदाताओं के फेर में

locationभुवनेश्वरPublished: Apr 17, 2019 08:00:03 pm

Submitted by:

Prateek

कंधमाल लोकसभा सीट बीजेडी के अच्युत सामंत के आने के बाद वीआईपी हो गयी है…

file photo

file photo

(भुवनेश्वर): ओडिशा में आज दूसरे चरण का मतदान है। यहां पर पांच लोकसभा सीटों और 35 विधानसभा सीटों पर नवीन पटनायक समेत कई दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है। इस मतदान में नवीन पटनायक की दोनों विधानसभा सीटें हिंजली और बिजैपुर में भी मतदान होगा। यहां की लोकसभा सीटें आसका, कंधमाल, सुंदरगढ़, बलंगीर व बरगढ़ में बीजेपी और बीजेडी की सीधी टक्कर है।


सुंदरगढ़ में तितरफा संघर्ष के आसार हैं। दूसरे चरण के मतदान में बीजेडी से नवीन पटनायक (हिजली व बिजैपुर), प्रसन्न आचार्य (बरगढ़), अच्युत सामंत (कंधमाल) तथा कांग्रेस के वेटेरन लीडर नरसिंह मिश्र और बीजेपी से जुएल ओरम (सुंदरगढ़), संगीता सिंहदेव (बलंगीर), केवी सिंहदेव(पटनागढ़), सुरेश पुजारी (बरगढ़) दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है। खास बात यह है कि महिलाओं का खासा दबदबा होगा। बीजू जनता दल ने महिला आरक्षण के नाम पर आसका लोकसभा सीट से प्रमिला बिसोइ और सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सुनीता बिस्वाल को मैदान में उतारा है तो बीजेपी ने बलंगीर से संगीता सिंहदेव को प्रत्याशी बनाया है। वह खुद दोनों सीटों पर विशेष ध्यान देते रहे हैं। इसके अलावा बीजेडी ने विधानसभा क्षेत्र कवि सूर्यनगर, आसिका, सानखेमुंडी, खलिकोट, अट्टाबिरा, टीटलागढ़ से महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी ने बलंगीर लोस क्षेत्र के अलावा खल्लिकोट, ब्रजराजनगर, सुंदरगढ़, जीउदयगिरि विस क्षेत्र से महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। जहां तक दूसरे चरण में मतदान की बात है तो कांग्रेस थोड़ा पीछे है।

 

दूसरे चरण में लोकसभा सीट सुंदरगढ़ में दिलचस्प लड़ाई हो सकती है। छत्तीसगढ़ से सटा इलाका होने के कारण कांग्रेस का थोड़ा प्रभाव दिखता है। यहां से बीजेपी से जुएल ओरम मैदान में हैं। उन्हें पांचवीं बार सांसद बनने से रोकने को बीजेडी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल बीजेडी की टिकट पर है तो जार्ज तिर्की काग्रेस से हैं। आसका में प्रमिला बिसोई के चुनाव में नवीन की प्रतिष्ठा दांव पर है।

 

कंधमाल लोकसभा सीट बीजेडी के अच्युत सामंत के आने के बाद वीआईपी हो गयी है। यहां से बीजेपी के खरवेल स्वैं और कांग्रेस के मनोज आचार्य मैदान में अच्युत की सामंती के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। बरगढ़ में बीजेपी के सुरेश पुजारी, बीजेडी के प्रसन्न आचार्य के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस के प्रदीप डेब्ता कुछ क्षेत्रों में अच्छी टक्कर दे रहे हैं। बलंगीर में देवर भाभी के बीच लड़ाई है। बीजेडी से कलिकेश सिंह देव और बीजेपी संगीता सिंहदेव मैदान में हैं। कांग्रेस ने समरेंद्र मिश्र पर दांव लगाया है। इसी तरह 35 विधान सभा सीटों पर चुनाव होना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो