scriptकेस निपटाने की एवज में बनाए संबंध, बाद में ब्लैकमेल कर किया गंदा काम, पुलिसकर्मी का हुआ ऐसा हश्र… | Odisha News: Police Constable Arrested In Rape Case | Patrika News

केस निपटाने की एवज में बनाए संबंध, बाद में ब्लैकमेल कर किया गंदा काम, पुलिसकर्मी का हुआ ऐसा हश्र…

locationभुवनेश्वरPublished: Oct 17, 2019 07:34:05 pm

Submitted by:

Prateek

Odisha News: खाकी वर्दी हुई दागदार, ब्लैकमेल कर (Odisha Police) पुलिस सिपाही (Rape In Odisha) ने किया महिला का (Police Constable Raped Woman) रेप, उसके बाद…

Odisha News,Odisha PoliceRape In Odisha,Police Constable Raped Woman

केस निपटाने की एवज में बनाए संबंध, बाद में ब्लैकमेल कर किया गंदा काम, पुलिसकर्मी का हुआ ऐसा हश्र…

(पुरी): ओडिशा के पुरी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के निमपाड़ा थाना क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी ने ख़ाकी को दागदार कर दिया। सिपाही पर महिला को ब्लैकमेल कर लगातार बलात्कार करने के आरोप है।


जानकारी के अनुसार सिपाही गंगाधर राउत एक साल से ज्यादा समय से महिला के संपर्क में है। तब वह सत्यवादी थाने में बतौर सिपाही तैनात था। पीड़ित महिला ने इस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। सिपाही ने तब उसे हर संभव मदद देने का लालच देकर संबंध बनाए। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा और आए दिन जबरन संबंध बनाने लगा।


परेशान महिला ने अपनी व्यथा महिला पुरी के पुलिस अधीक्षक को बताई। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो