scriptओडिशा: महिला कर्मचारियों को सरकार का तोहफा | Odisha: Government's gift to women employees | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा: महिला कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

चुनावी साल में ओडिशा सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा देने का फैसला किया है। अब राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहीं महिला कर्मचारियों को एक साल में 25 दिनों का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं को दो बार मां बनने के लिए 180 दिनों का सवैतनिक मातृत्व अवकाश दिया जाता है।

भुवनेश्वरMar 13, 2024 / 04:17 pm

Rabindra Rai

ओडिशा: महिला कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

ओडिशा: महिला कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

एक साल में मिलेगा 25 दिनों का आकस्मिक अवकाश
चुनावी साल में ओडिशा सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा देने का फैसला किया है। अब राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहीं महिला कर्मचारियों को एक साल में 25 दिनों का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं को दो बार मां बनने के लिए 180 दिनों का सवैतनिक मातृत्व अवकाश दिया जाता है। ओडिशा सरकार ने हाल ही में विभिन्न गैर-सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कर्मचारियों के लिए एक वर्ष में 15 दिनों के आकस्मिक अवकाश की घोषणा की थी।

अब दस अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश भी
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहीं महिला कर्मचारियों के लिए साल में 25 दिनों के आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है। एक अधिकारी ने कहा कि महिला कर्मचारियों को अब दस अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश मिलेंगे, जिससे साल में महिला कर्मचारियों के लिए कुल 25 आकस्मिक अवकाश हो जाएंगे।

विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटनायक ने पारिवारिक जिम्मेदारियों और महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
राज्य सरकार ने कहा कि 1990 के दशक में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो