scriptनवीन के मंत्रिमंडल में 13 जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं, मंत्रियों को बांटे विभाग, यहां देखे किसकों मिला कौनसा महकमा | odisha government new cabinet full detail | Patrika News

नवीन के मंत्रिमंडल में 13 जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं, मंत्रियों को बांटे विभाग, यहां देखे किसकों मिला कौनसा महकमा

locationभुवनेश्वरPublished: May 29, 2019 08:50:12 pm

Submitted by:

Prateek

मंत्रिपरिषद में दो महिला मंत्री हैं, सबसे युवा मंत्री पद्मिनी दियान 32 वर्ष की हैं…

cm

cm

(भुवनेश्वर): पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में ज्यादातर नये चेहरे हैं। ताज्जुब तो यह कि मुख्यमंत्री के नये मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व का ध्यान रखने के बाद भी 13 जिले ऐसे हैं जिनका प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में नहीं है। यही नहीं अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व का आनुपातिक ध्यान नहीं रखा गया है। मंत्रिपरिषद में चार जनजाति और दो अनुसूचित जाति के मंत्री हैं। युवा मंत्रिपरिषद के सदस्यों की औसत आयु 56 वर्ष है जबकि राज्यमंत्री औसत आयु 47 वर्ष है। नवीन पटनायक ने महिलाओं को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। अबकी महिलाओं ने भारी संख्या में बीजेडी को वोट किया था। मंत्रिपरिषद में दो महिला मंत्री हैं। सबसे युवा मंत्री पद्मिनी दियान 32 वर्ष की हैं।


नवीन की पार्टी बीजेडी ने 2019 में 25 में से 22 सीटें अनुसूचित जाति की जीती हैं जबकि जनजाति में 34 सीटों में 25 सीटें बीजेडी निकाली हैं। जनजाति के सुदाम मरांडी को कैबिनेट मे बर्थ मिली है। राज्य मंत्रियों में एक अनुसूचित जाति और दो जनजाति के विधायक मंत्री बनाये गए। पद्मिनी दियान और जगन्नाथ सारका राज्य मंत्री हैं। नवीन के मंत्रिमंडल में 17 जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया। जबकि 13 जिलों से एक भी विधायक सरकार में मंत्री नहीं बन सका। कंधमाल और गजपति जैसे जिलो से किसी का भी प्रतिनिधित्व नहीं है। कंधमाल में तो जी.उदयगिरि में बीजेडी का परचम लहराया था और कयास लगाए जा रहे थे कि जगह मिलेगी पर नहीं मिली। यही नहीं मुख्यमंत्री संबलपुर, जाजपुर व गंजाम का एक हिस्सा छुआ। रघुनाथ दास को तो इसलिए मंत्रिपरिषद में जगह मिल गयी क्योंकि उन्होंने वेटरेन लीडर दामोदर राउत हराया था। नवदास ने झारसुगुडा व इर्दगिर्द विरोधियों का सफाया करके आए इसलिए उन्हें जगह मिली। ओडिया को सरकारी भाषा बनाने पर बार-बार जोर देने और समय समय शासनादेश लाने वाली नवीन सरकार में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कैबिनेट मंत्री रणेंद्र स्वैं, राज्यमंत्री परमानंद नायक ने अंग्रेजी में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटनायक को बधाई दी।

 

मंत्रियों को विभाग मिले

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्रियों ने विभाग वितरित किए। गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, सार्वजनिक शिकायत विभाग पटनायक ने अपने पास रखा। निरंजन पुजारी को वित्त व एक्साइज ड्यूटी विभाग दिया गया। विक्रम केसरी साहू (वन एवं पर्यावरण तथा संसदीय कार्य मंत्री), प्रफुल्लकुमार मलिक (स्टील माइंस व निर्माण),रणेंद्र प्रताप स्वैं (खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण व सहकारिता), पद्मनाभ बेहरा (नियोजन, कनवर्जेंस प्लानिंग एवं ट्रांसपोर्ट), प्रताप जेना (पंचायती राज, पेयजल, विधि आवास व नगर विकास), अरुण कुमार साहू (कृषि एवं किसान सशक्तीकरण, उच्चशिक्षा, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग), सुदाम मरांडी (रेवेन्यू एवं आपदाप्रबंधन), सुशांत सिंह (ग्राम्य विकास, श्रम व कर्मचारी राज्य बीमा), नवकिशोर दास (स्वास्थ एंव परिवार कल्याण), टुकुनी साहू (महिला एवं बाल कल्याण विकास मिशन शक्ति)।

 

राज्यमंत्रियों के नाम और विभाग इस प्रकार हैं। जगन्नाथ साकरा (एसटी-एससी विकास, अल्पसंख्यत व बैकवर्ड क्लास कल्याण), दिव्यशंकर मिश्रा (उर्जा, उद्योग व लघु मध्यम व सूक्ष्म उद्यम), अशोक चंद्र पंडा (विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक उद्यम, सामाजिक सुरक्षा व विकलांग शक्तीकरण), समीर रंजन डे (स्कूल एवं मास एजूकेशन), ज्योतिप्रकाश पाणिग्रही (पर्यटन, ओडिया भाषा व संस्कृति), परमानंद नायक (कौशल विकास व तकनीकी एजूकेशन), रघुनंदन दास (जलसंसाधन, सूचना व जनसंपर्क विभाग), पद्मिनी दियान (हथकरघा, टेक्सटाइल व हस्तकला), तुषारकांति बेहरा (इलेक्ट्रानिक व इनफारमेशन टेक्नोलाजी), प्रफुल मलिक (गृह)।

ट्रेंडिंग वीडियो