scriptPHOTOS: नवीन पटनायक ने पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, देश में बना नया रिकार्ड | Naveen patnaik became 5th time CM of odisha | Patrika News

PHOTOS: नवीन पटनायक ने पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, देश में बना नया रिकार्ड

locationभुवनेश्वरPublished: May 29, 2019 03:08:12 pm

Submitted by:

Prateek

इस अवसर पर नवीन पटनायक की बहन गीत मेहता, भाई प्रेम पटनायक शपथ ग्रहण समारोह स्थल में पहली पंक्ति में उपस्थित थे…

cm

cm

(भुवनेवश्वर): बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने आज यहां प्रदर्शनी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। वह राज्य के पहले और देश में किसी भी राज्य के दसरे ऐसे मुख्यमंत्री बनें जिन्होंने पांचवीं बार शपथ ली। इससे पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पटनायक को राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने शपथ दिलायी। उनके साथ ही 11 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा नौ राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

cm

इस अवसर पर नवीन पटनायक की बहन गीत मेहता, भाई प्रेम पटनायक शपथ ग्रहण समारोह स्थल में पहली पंक्ति में उपस्थित थे। वरिष्ठ कांग्रेस लीडर पूर्व नेता विरोधी दल नरसिंह मिश्र, सूर्य राउतराय, तारा प्रसाद बाहिनीपति, पूर्व सीएम गिरधर गमांग, लोकसेवक मंडल और समाज प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन, एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी भीमसेन यादव, पद्मश्री प्रतिभा राय भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं को खासतौर पर बुलाया गया था।

 

cm

देश के प्रमुख उद्योगपति नवीन जिंदल, आईटीसी के प्रबंध निदेशक संजीव पुरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, नालको के पूर्व सीएमडी अंशुमानदास, धाविका दुतीचंद, शतरंज की खिलाड़ी पद्ममिनी राउत, भी थी। समारोह में करीब 6 हजार लोगों की मौजूदगी रही। व्यवस्था के 30 प्लाटून सुरक्षाबल, भारी संख्या में पुलिस, सौ से ज्यादा अधिकारी तैनात किए गए थे। पहली बार नवीन पटनायक ने राजभवन में शपथ न लेकर प्रदर्शनी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया।

 

 

cm

नवीन के साथ शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में रणेंद्र प्रताप स्वैं, विक्रम केशरी आरुख, प्रफुल्लचंद्र मलिक, निरंजन पुजारी, पद्नाभ बेहरा, प्रताप जेना, अरुण कुमार साहू, सुदाम मरांडी, सुशांत सिंह, नवकिशोर दास, टुकनी साहू थी जबकि अशोक चंद्र पंडा, समीर रंजन दास ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिव्यशंकर मिश्रा, प्रेमानंद नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी दियान, तुषार कांति बेहरा, जगन्नाथ सारका राज्यमंत्री बने। बीजेडी ने अबकी चुनाव में 146 विधानसभा सीटों में 112 विधानसभा सीटें जीतीं। पटकुरा विस क्षेत्र का चुनाव प्रत्याशी की मौत के कारण स्थगित कर दिया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो