scriptऔद्योगिक क्षेत्र के दिग्गजों ने पूछे नवीन पटनायक से सवाल, जानिए जवाब में क्या बोले सीएम | Industrialists asked questions from CM in make in odisha conclave | Patrika News

औद्योगिक क्षेत्र के दिग्गजों ने पूछे नवीन पटनायक से सवाल, जानिए जवाब में क्या बोले सीएम

locationभुवनेश्वरPublished: Nov 12, 2018 09:26:51 pm

Submitted by:

Prateek

सवालों की झड़ी लग गयी…

CM

CM

(भुवनेश्वर): मेक इन ओडिशा 2018 कानक्लेव में प्रमुख उद्योगपतियों की सक्रिय भागीदारी से उत्साहित मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को संभवतः ओडिशा का भविष्य दिखाई देने लगा है। बिजनेस लीडरशिप सत्र के बाद उन्होंने मुख्य भाषण के बाद मुस्कराते हुए पूछा कि आप लोग राज्य में विकास से संबंधित सवाल नहीं पूछेंगे? फिर तो सवालों की झड़ी लग गयी। नवीन पटनायक भी आत्मविश्वास से लबरेज नवीन पटनायक एक-एक सवाल का जवाब देते रहे।


शुरुआत की वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने। उन्होंने पर्यटन विकास पर सरकार की योजना की बाबत पूछा तो पटनायक का जवाब था कि सच है कि पर्यटन के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। राज्य में कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। करीब 500 किलोमीटर लंबी कोस्ट (तटवर्ती) लाइन है। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त चिलिका झील है, जहां विविध प्रजातियों के लाखों सैलानी पक्षी आते हैं और इसके अलावा वन्य प्राणि उद्यान हैं। पर्यटन क्षेत्र में बहुत काम हुआ है।


उद्योगपति सज्जन जिंदल ने औद्योगिक परिदृश्य में दक्षता विकास (स्किल डेवलेपमेंट) पर मुख्यमंत्री के विजन पर पूछा तो मुख्यमंत्री का जवाब था कि दक्षता विकास पर सरकार ने ठोस सराहनीय नीति का मसौदा तैयार किया है। इसके लिए सिंगापुर से मदद ली गई है। सौ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए भेजा है। इस पर बहुत काम हुआ है। अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने पर्यावरण एवं स्वास्थ नीति पर पूछा तो नवीन का जवाब था कि ओड़िया लोग पेड़ पौधों को बुहत प्यार करते हैं। ओडिशा ही ऐसा राज्य है जहां पर राष्ट्रीय औसत से वृक्ष अधिक उगाए गए हैं। जहां तक स्वास्थ का सवाल है तो नयी नीति बनायी गयी है। हमने सबके लिए स्वास्थ बीमा पक्का किया है जबकि केंद्र की स्वास्थ नीति सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए है।

 

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पूछा कि आगामी तीन से पांच साल के बीच आप निवेश को कहां पर देखना पसंद करेंगे? हम लोग उद्योग में खेल और शिक्षा में किस तरह से योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री पटनायक ने जवाब दिया कि निवेश में खनिज संपदा का लाभ लेना चाहेंगे। यदि यह संभव हुआ तो ओडिशा को विकास के पंख जल्दी लग जाएंगे। लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास देखना चाहेंगे। खेल और शिक्षा का विषय युवकों से जुड़ा है जो ओडिशा के भविष्य हैं। ज्यादा सुविधाएं देनी होंगी।

 

उन्होंने कहा कि कुमार मंगल बिड़ला को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने शूटिंग इंस्टीट्यूट बनाया। ओलम्पिक के खिलाड़ी यहां से निकलेंगे। इस महीने हॉकी का विश्वकप भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो