scriptतू’फानी’ मुसीबत से बर्बाद ओडिशा की मदद के लिए आगे आई गुजरात सरकार, दिए पांच करोड़ | gujarat government gave 5 crore rupees as help to odisha | Patrika News

तू’फानी’ मुसीबत से बर्बाद ओडिशा की मदद के लिए आगे आई गुजरात सरकार, दिए पांच करोड़

locationभुवनेश्वरPublished: May 14, 2019 05:46:05 pm

Submitted by:

Prateek

ओडिशा सरकार अबकी मॉनसून में 24 लाख पेड़ लगाएगी…

vijay rupani gujrat cm

vijay rupani gujrat cm

(भुवनेश्वर): गुजरात सरकार ने फानी चक्रवात से उजड़े ओडिशा को पांच करोड़ रुपया बतौर राहत के दिया। गुजरात मुख्यमंत्री की ओर से उनकी सरकार के शिक्षा विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री ने इस रकम का चेक सचिवालय में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सौंपा। गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह च्युडासमा ने कहा कि फानी चक्रवात से ओडिशा को भारी क्षति हुई है। गुजरात सरकार की ओर से यह रकम प्रतीकात्मक सहयोग के रूप में है। सरकार की कोशिश होगी हर संभव सहायता करेगी। इसके अलावा मेस्को स्टील की सीएमडी रीता सिंह ने 75 लाख रुपया पटनायक को सीएम राहत कोष में दिया। ओडिशा सचिवालय संघ के महासचिव ने एक लाख दिया।

 

24 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

ओडिशा सरकार अबकी मॉनसून में 24 लाख पेड़ लगाएगी। फानी चक्रवात में एक गणना के अनुसार 14 लाख पेड़ उखड़ गए हैं। भुवनेश्वर पुरी और कटक में पेड़ों की संख्या बहुत कम रह गयी है। सरकार ग्रीन कवर चाहती है। गैर सरकारी संगठनों का भी पौधारोपण के लिए आह्वान किया गया है। इस काम के लिए 20.72 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। यह जानकारी वन विभाग के एक अधिकारी ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो