script

ओडिशा: इधर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,उधर एक तरफा प्यार में नाकाम युवक ने दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम

locationभुवनेश्वरPublished: Jan 16, 2019 04:04:39 pm

दोनों ही घटनाएं बड़ी खौफनाक हैं…

dead body

dead body

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओडिशा के दो अलग—अलग इलाकों से ऐसी घटनाएं सामने आई है जिससे सनसनी फैल गई है। मलकानगिरि के मनीपुरिडा में हाईवे— 47 के निकट एक युवक का लहुलुहान शव पया गया। वहीं ब्रह्मपुर में एकतरफा प्यार के चलते एक युवक ने महिला के सात वर्षीय बेटे को बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। पहले मामले की जांच जारी है जबकि बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

बुधवार सवेरे मनीपुरिडा गांव में हाई वे-47 के निकट एक युवक का शव पाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। धीरे—धीरे शव मिलने की बात चारों तरफ आग की तरह फैल गई। लोग घटना स्थल पर इकट्ठा होने लगे। माना जा रहा है कि युवक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरापुट ब्लाक के कदमगुडा गांव के रहने वाले पवित्र खिल के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों ने मुदुलीपाडा थाना में एफआईआर दर्ज करा दी है। मृतक के परिजनों का कहना था कि पवित्र का एक लड़की प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात लड़की के परिजनों को मंजूर नहीं थी। पुलिस की जांच इसी एंगल पर की जा रही है।


उधर ब्रह्मपुर में एक बच्चे की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी उम्र सात वर्ष बताई जाती है। पुलिस ने हत्यारे को संबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम देवाशीष पंडा है वह जैपुर का रहने वाला है। उसे बच्चे की मां से फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया था। महिला के ठुकराने पर उसने बदले की कार्रवाई के तहत महिला के सात वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। देवाशीष ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। वह 12 जनवरी को महिला के घर गया था। उसके मना करने पर उसने सात साल के बच्चे पर गुस्सा उतारने की कोशिश की पर नाकाम रहा। बाद में उसे फुसलाकर जंगल क्षेत्र ले गया और उसकी हत्या कर दी।

ट्रेंडिंग वीडियो