scriptपर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने को निकली बौद्धभिक्षुओं की 8 दिवसीय पदयात्रा | Buddhist monks 8 days rally for environment safety in odisha | Patrika News
भुवनेश्वर

पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने को निकली बौद्धभिक्षुओं की 8 दिवसीय पदयात्रा

पदयात्रा में सात देशों के बौद्ध भिक्षु भाग ले रहे हैं…

भुवनेश्वरOct 26, 2018 / 03:28 pm

Prateek

budhist monk

budhist monk

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): भगवान बुद्ध से जुड़े पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता के लिए बौद्ध भिक्षुकों ने ओडिशा की राजधानी में पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा आठ दिनों तक चलेगी। इस पदयात्रा दो सौ बौद्ध भिक्षु और बाकी उनके अनुयायी शामिल हुए। इसे ईको पदयात्रा का नाम दिया गया। पदयात्रा में सात देशों के बौद्ध भिक्षु भाग ले रहे हैं।


पदयात्रा को राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री अशोक चंद्र पंडा ने झंडी दिखायी। पदयात्रा राज्य के खंडगिरि, उदयगिरि, धउलागिरि, ललितगिरि व रत्नगिरि जाएगी। भुवनेश्वर के बाहरी हिस्से धउली से पदयात्रा शुरू की गयी। यह रत्नगिरि में 31 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस बीच 140 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता के कारण बौद्ध भिक्षु लोगों को पर्यावरण संरक्षण की बाबत जानकारी भी देंगे।

 

इस पदयात्रा भूटान, नेपाल, आस्ट्रेलिया, तिब्बत, मलेशिया, सिंगापोर, ताइवान के भी बौद्ध भिक्षु हैं। ये लोग विश्व शांति का संदेश देने को निकले हैं। पर्यटनस्थल और पर्यावरण इनकी प्राथमिकता है। मंत्री पंडा ने कहा कि ओडिशा में भगवान बुद्ध से जुड़े कई पर्यटनस्थल हैं। विश्व के कई देशों के लोग यहां आते हैं। यह राज्य पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। भगवान बुद्ध को मानने वाले तो ओडिशा को तीर्थ की तरह देखते हैं। पदयात्रा का उद्देश्य पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण हैं। इससे लोगों में जागरूकता आएगी।

Home / Bhubaneswar / पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने को निकली बौद्धभिक्षुओं की 8 दिवसीय पदयात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो