scriptरेप पर राजनीति, बीजेपी और कांग्रेस ने नवीन सरकार को घेरा | bjp and congress attacked on odisha government in minor rape case | Patrika News

रेप पर राजनीति, बीजेपी और कांग्रेस ने नवीन सरकार को घेरा

locationभुवनेश्वरPublished: Jan 16, 2019 05:45:33 pm

Submitted by:

Prateek

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया…

hopital

hopital

(भुवनेश्वर): कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में आदिवासी नाबालिग से बलात्कार मामले को लेकर जमकर राजनीति की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस इस मामले को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथ ले रही हैं।


घटना को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव और पुलिस की निष्क्रियता के चलते महिलाओं एवं किशोरियों का यौन शोषण ओडिशा में बढ़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मपुर अस्पताल में पीड़ित किशोरी से मुलाकात की।

 

राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा जैना ने एससी/एसटी विकास मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित किशोरी बुरी तरह से सदमे में है और ठीक से बोल पाने की स्थिति में भी नहीं है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि बीजू जनता दल (बीजद) सरकार लड़कियों एवं महिलाओं खासकर आदिवासियों को सुरक्षा प्रदान करने में बुरी तरह विफल रही है। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसपी प्रतीक सिंह ने कहा, ‘प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि 7-8 महीने पहले जब पीड़िता अपने घर गई थी, तब गांव में एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो