script

वोट डालने की इच्छा लिए लाइन में खड़ा था 95 वर्षीय वृद्ध, हुआ कुछ ऐसा कि बूथ पर ही हो गई मौत

locationभुवनेश्वरPublished: Apr 18, 2019 02:40:58 pm

95 साल के नटवर बेहरा जिनकी दिली इच्छा थी की वह इस बार वोट जरूर दे…

voter

voter

(गंजाम): देश के 12 राज्यों की 95 सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा हैं। लोकतंत्र के महाकुंभ में वोटर्स बढ़—चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी बीच ओडिशा के आसका लोकसभा क्षेत्र से एक दु:खद ख़बर सामने आ रही है। अपने चहिते उम्मीदवार की झोली में अपना अमूल्य वोट डालने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करे रहे वृद्ध की मौत हो गई है।


95 साल के नटवर बेहरा जिनकी दिली इच्छा थी की वह इस बार वोट जरूर दे। उनकी यही ललक उन्हें पोलिंग बूथ तक ले आई। परिजनों की मदद से नटवर संखामुंडी ब्लाक के कनसमरी पोलिंग बूथ पहुंचे। वह लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। लाइन में खड़े—खड़े ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि सन स्ट्रोक के कारण वयोवृद्ध मतदाता नटवर बेहरा की मौत हुई। बेहरा की मौत के बाद अन्य मतदाता घबरा गए। वहां मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने बेहरा परिजनों की मदद की। परिवार के सदस्य बेहरा के शव को घर की ओर लेकर निकल गए और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। यह एक ऐसी घटना है जो यह दर्शाती है कि लोकतंत्र में वोट की एहमियत समझने वाले अपनी जान की परवाह किए बिना जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य जरूर निभाते है और वोट डालने आते है। बेहरा की वोट डालने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई, मतदान की लाइन में उनकी जान चली गई जो एक दु:खद घटना है। पर बेहरा हमे एक संदेश दे गए कि भविष्य की सरकार बनाने के लिए हमारा वोट कितना कीमती है।


बता दें कि ओडिशा में पांच लोकसभा सीटों के साथ ही 35 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे है। लोकसभा सीटों में आसका, कंधमाल, सुंदरगढ़, बलंगीर व बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल है। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलने वाला है।

ट्रेंडिंग वीडियो