script

लगातार बढ़ रहा जीका का संक्रमण, 15 नए मरीज मिले

locationभोपालPublished: Nov 13, 2018 12:47:52 am

Submitted by:

Sumeet Pandey

राजधानी में जीका पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 45

zika virus

लगातार बढ़ रहा जीका का संक्रमण, 15 नए मरीज मिले

भोपाल. सघन लार्वा सर्वे और विभाग के माइक्रो प्लान के बावजूद राजधानी सहित सीहोर, विदिशा और अन्य जिलों में जीका का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को शहर में जीका के 15 नए मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) और पुणे भेजे गए थे। 15 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहर में जीका पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 45 हा़े गई है। इधर अन्य जिलों में जीका के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक सीहोर में 20, विदिशा में 21, रायसेन में तीन मरीजों के साथ सागर और नरसिंहपुर में एक-एक मरीज सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव मरीजों की गुजरात अथवा राजस्थान की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है, लेकिन कांटेक्ट हिस्ट्री मिली है।
11 गर्भवती महिलाएं डेंजर जोन में

सोमवार को आई रिपोर्ट में राजधानी में किसी गर्भवती महिला में जीका के लक्षण नहीं पाए गए, लेकिन विदिशा में 11 महिलाएं इस वायरस की गिरफ्त में मिलीं। बड़ी बात यह है कि यह सभी महिलाओं को तीन माह का गर्भ है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर तीन माह के गर्भ के दौरान महिला जीका से ग्रसित होती है तो यह गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
प्रदेश में अब तक 89 पॉजिटिव मरीज मिले

विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अजय बरोनिया ने बताया कि प्रदेश में अब तक 89 जीका पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन मरीजों के ट्रीटमेंट की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफ सरों की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि जीका , एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसके संक्रमण से बचने के लिए घर में पानी को 7 दिन से ज्यादा स्टोर न करें।
सर्वेक्षण से अब कुछ नहीं होगा

विभाग जीका की रोकथाम के लिए एडीज मच्छरों और उनके लार्वा को मारने के लिए सर्वे कर रहा है, लेकिन शहर में इतने मरीजों के बाद इस सर्वे से कोई फायदा नहीं होगा। दरअसल जीका गाइडलाइन के मुताबिक एक मरीज मिलने पर उसके तीन किमी रेडियस में संघन जांच की जानी चाहिए। शहर में अब तक 45 मरीज मिल चुके हैं, ऐसे में प्रभावी सर्वे कैसे हो सकता है।
कहां कितने पॉजिटिव मरीज

भोपाल – 15

सीहोर – 20
विदिशा – 31

सागर – 1
रायसेन -3

नरसिंहपुर – 1

ट्रेंडिंग वीडियो