script

Holi 2019 : इस होली बदल जाएगी आपकी किस्मत! बस राशि के अनुसार इन रंगों का करें इस्तेमाल

locationभोपालPublished: Mar 19, 2019 08:39:26 am

हर रंग का पड़ता है व्यक्ति विशेष पर अपना असर…

rashi colors

Holi 2019 : इस होली बदल जाएगी आपकी किस्मत! बस राशि के अनुसार इन रंगों का करें इस्तेमाल

भोपाल। होली आनंद और उल्लास से सराबोर करने वाले ऐसे महापर्व का दिन है, जिस दिन सभी लोग गिले शिकवे मिटा कर एक रंग में रंग जाते हैं। एक ओर जहां लाल, गुलाबी,हरे, पीले आदि रंग आपस की दूरियों को मिटा देते हैं। वहीं यह रंग व्यक्ति विशेष पर अपना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव भी डालते हैं।

जानकारों की मानें तो होली पर रंगों का इस्तेमाल सिर्फ होली खेलने के लिये नहीं किया जाता बल्कि इसका अपना धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। ऐसे में हर कोई अपने लिए होली का लक्की कलर जानना चाहता है, ताकि उसके जीवन में खुशियों के रंग से भर जाए।

दरअसल रंगों का पर्व होली उत्साह, उमंग, तरंग और भाई-चारे का त्यौहार है। होली में रंगों का अपना विशेष महत्व है, लेकिन ज्यादातर लोग इसके बार में बिना सोचे किसी भी रंग से होली खेलते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार, ज्योतिष में हर राशि का अपना एक रंग होता है, जिसका व्यक्ति के जीवन अपना प्रभाव होता है। तो आइए ज्योतिष माध्यम से जानते हैं कि कौन सा रंग होली में आपके जीवन में आशा और खुशियां लाएगा…

जानिये अपना Lucky कलर…
1. मेष राशि :
इस राशि के जातकों के लिए गुलाबी रंग सबसे उपयुक्त है। वैसे भी होली में चेहरे पर गुलाबी रंग काफी जचता है। मेष राशि के व्यक्ति के जीवन में इस होली, गुलाबी रंग से खुशियां आएंगी। साथ ही ऊर्जा का संचार होगा। आपकी राशि के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।

2. वृषभ राशि :
इन जातकों के लिए शुभ रंग क्रीम है। हालांकि पीले रंग का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इस होली वृषभ राशि के लोग पीले और क्रीम रंग से होली खेलें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और पूरे साल एक नया उत्साह बना रहेगा। आपकी राशि के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।

3. मिथुन राशि :
मिथुन वालो के लिए इस होली हरे और पीले रंग का प्रयोग करें। पीला रंग जहां शुभ कार्यों का प्रतीक है, वहीं हरा रंग हरियाली या कहें शीतलता का प्रतीक है। इन रंगों से आपके आस-पास जो भी समस्याएं हैं, वह आसानी से हल हो सकती है। आपकी राशि के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।

4. कर्क राशि :
कर्क के जातक लाल रंग का प्रयोग करें। लाल रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। इस होली लाल रंग खुद और दूसरों को भी लगाएं, फिर देखें कैसे आपके अंदर एक उत्साह का संचार होता है। आपकी राशि के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।

5. सिंह राशि :
इस राशि के जातक केसरिया रंग से इस बार होली मनाएं। केसरिया रंग सबसे खास माना गया है। इस रंग के प्रयोग से आपके घर में शांति तो आएगी ही साथ ही आस-पास भटकने वाली बीमारी भी दूर रहेगी। आपकी राशि के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।
6. कन्या राशि :
इस राशि वाले हरे और नीले रंग का इस्तेमाल इस होली करें। इन रंगों के प्रयोग से आपका त्यौहार तो शानदार होगा ही आने वाले दिनों में आपके पास धन की कमी नहीं होगी। क्योंकि हरे रंग को किस्मत का रंग भी माना गया है। आपकी राशि के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।
7. तुला राशि :
तुला राशि वाले जातक गुलाबी रंग का प्रयोग करें। वैसे भी गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक है। इस होली गुलाबी रंग के इस्तेमाल से आपके दुश्मन भी दोस्त हो जाएंगे और जो भी नाराजगी उनके मन में है, वह सब दूर हो जाएगी। आपकी राशि के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।
8. वृश्चिक राशि :
इस राशि के जातक लाल और केसरिया रंग का प्रयोग इस होली करें। लाल रंग ऊर्जा का संचालक होता है, तो केसरिया रंग शुभ और भाग्य का प्रतीक है। वैसे आप सूखे रंग का इस्तेमाल करें तो आपकी किस्मत चमक सकती है। आपकी राशि के लिए यह दोनों सबसे उपयुक्त रंग है।

9. धनु राशि :
धनु राशि के जातक पीले रंग का इस्तेमाल इस बार होली में करें, वैसे भी आपकी राशि के स्वामी गुरु हैं और उनका परिधान भी पीला ही है। हिंदू—धर्म में पीला रंग शुभ कार्य का प्रतीक है। पीले रंग के प्रयोग से आपके घर में शांति बनी रहेगी और मंगल कार्य की शुरुआत हो सकती है। आपकी राशि के लिए यह दोनों सबसे उपयुक्त रंग है।

10. मकर राशि :
इस राशि के जातक नीले रंग से होली का पर्व मनाएं। नीला रंग शीतलता का प्रतीक है, जो आपके जीवन में कष्टों का हरण तो करेगा ही, जो भी नकारात्मक ऊर्जा आस-पास है, वह दूर होगी। आपकी राशि के लिए यह दोनों सबसे उपयुक्त रंग है।

11. कुंभ राशि :
इन राशि वालों के लिए हरा रंग सबसे उपयुक्त है। इस होली हरे रंग के इस्तेमाल से आपके जीवन में खुशियां तो आएगी ही बीमारियां भी आपसे दूर रहेगी। पीला रंग भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी राशि के लिए यह दोनों सबसे उपयुक्त रंग है।

12. मीन राशि :
राशि चक्र की आखरी राशि यानि मीन राशि के जातक रंग की जगह गुलाल का इस्तेमाल करें। वैसे जरूरी नहीं कि गुलाल का रंग गुलाबी ही हो, आप हरे और पीले रंग के गुलाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य भी लाएगा। इस राशि के लोगों के लिए गुलाल से होली खेलना सबसे उपयुक्त है।

ट्रेंडिंग वीडियो