scriptपीएम मोदी पर पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का तंज बोले मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बेहतर थी जीडीपी | Yashwant Sinha Anti modi press conference in bhopal | Patrika News

पीएम मोदी पर पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का तंज बोले मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बेहतर थी जीडीपी

locationभोपालPublished: May 10, 2019 02:23:12 pm

केंद्र सरकार से लेकर पीएम तक पर लगाए कई बड़े आरोप…

Yashwant Sinha

पीएम मोदी पर पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का तंज बोले मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बेहतर थी जीडीपी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला भोपाल में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लिएA

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि UPA की आर्थिक नीति NDA बेहतर थी। उनके अनुसार मोदी के समय से बेहतर मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जीडीपी थी, लेकिन मोदी सरकार के दबाव में नीति आयोग ने आंकड़े बदल दिए।

ये भी लगाए आरोप…
: मोदी सरकार ने जारी किये आंकड़े फर्जी।
: NSSO के आंकड़े भी दबाये गये,क्योंकि सरकार GDP के फर्जी आंकड़े पेश कर रही है।
: नोटबन्दी और GST ने मिडिल क्लास इंट्रापराइजर्स को डेमेज किया।

 

भोपाल लोकसभा को बताया देश का चुनाव…
भोपाल पहुंचे सिन्हा ने भोपाल लोकसभा का चुनाव पूरे देश का चुनाव बताया, उन्होंने कहा कि ये चुनाव तय करेगा की देश किस दिशा में जाएगा। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मोदी चुनाव में पाकिस्तान को मुद्दा बनाते हैं,जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

चीन पर नीति: कसे तंज…
सिन्हा ने चीन के मामले में मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए हमारे पीएम की 56 इंच की छाती है, लेकिन चीन में 6 इंच की हो जाती है, ऐसा क्यों होात है ये मुझे नहीं पता।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को चुनावी मुद्दा बनाकर बराबरी पर ला दिया। इससे चीन खुश हो रहा है। वहीं भाजपा के संबंध में सिन्हा का कहना था कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया।

भोपाल बताएगा देश कहां जाएगा…
यशवंत सिन्हा ने कहा भोपाल लोकसभा का चुनाव देश का चुनाव है। इसी से तय होगा आगे देश कहां जाएगा। हिन्दू राष्ट्र पर बोले यह जनता को मंजूर नहीं, नई सरकार को कई जांचें शुरू करनी पड़ेंगी। अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र लाना होगा। नोटबंदी, पुलवामा, उड़ी की जांच करानी पड़ेगी।

इधर, ये बोली प्रज्ञा सिंह ठाकुर…
वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों दिग्विजय सिंह के बयान कि प्रज्ञा मेरी बेटी समान पर पलटवार करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि जिसने अपनी बेटी की उम्र की लडकी से शादी की हो, वो मेरे पिता समान नहीं है, इससे बडा मजाक नहीं हो सकता।

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी लगाए आरोप…
आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि भाजपा ने हिंदू को ठगा। कभी राम मन्दिर, कभी गंगा, कभी धारा 370 के नाम पर ठगा।


मोदी ने राजीव गांधी कहां पर किस तरह के शब्द कहे वे नैतिकता के विरुद्ध उन्हें सार्वजनिक रूप से देश की जनता क्षमा मांगना चाहिए।

कांग्रेस भोपाल से तय होगा कि यह देश गांधी के रास्ते पर चलेगा या गोडसे के रास्ते पर। उन्होंने यहां तक कहा कि हत्या करने वाले को प्रत्याशी बनाना कहा से सही। ये विषम परिस्थिति,भाजपा का नेतृत्व बौखला गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो