script

संघ पर प्रतिबंध लगाना समुद्र की लहरों को रोकने जैसा, कांग्रेसी शाखा जाकर सीखें राष्ट्रवाद : उमा भारती

locationभोपालPublished: Nov 14, 2018 09:16:11 am

Submitted by:

shailendra tiwari

संघ पर प्रतिबंध लगाना समुद्र की लहरों को रोकने जैसा, कांग्रेसी शाखा जाकर सीखें राष्ट्रवाद : उमा भारती

uma bharti

संघ पर प्रतिबंध लगाना समुद्र की लहरों को रोकने जैसा, कांग्रेसी शाखा जाकर सीखें राष्ट्रवाद : उमा भारती

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में संघ पर बैन को लेकर मुद्दा गर्म होता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उमा भारती ने कहा, कांग्रेस मध्यप्रदेश में संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने को कहती है यह तो समुद्र की लहरों को रोकने जैसा है। संघ स्वयंसेवक के मन में बसा होता है। कोई प्रतिबंध राष्ट्रवाद को दबा नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा, मैं तो कांग्रेस के मित्रों से भी कहूंगी कि वे खुद संघ की शाखाओं में जाएं और राष्ट्रवाद सीखें। उमा ने कहा संघ प्रतिबंधात्मक संगठन नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी संगठन है।
इंदौर पहुंचीं थी उमा: केंद्रीय मंत्री उमा भारती मंगलवार को चुनाव अभिनायन के दौरान इंदौर पहुंचीं थी। उन्होंने इंदौर विधानसभा क्षेत्र 2 और 3 के भाजपा उम्मीदवारों के कार्यालयों के उद्घाटन किया। बता दें कि इंदौर विधानसभा क्षेत्र 2 से रमेश मेंदोला औऱ इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उमा भारती ने कहा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस से हमारा कोई मुकाबला नहीं हैं। भाजपा ने जनता से जो वादे किए हैं, उस पर काम करेंगे। निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी।
राहुल के ज्यादा बोलने से नुकसान: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उमा भारती ने कहा, कभी-कभी बिना सोचे-समझे और ज्यादा बोलने का नतीजा खराब आता है। राहुल गांधी को किस प्रदेश में किस मुख्यमंत्री के बेटे का नाम लेना है यह तक पता नहीं चला। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा, था कि मध्यप्रदेश के सीएम के बेटे का नाम पनामा पेपर्स लीक में आता है पर यहां कोई कार्रवाई नहीं होती है। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा शासित राज्यों में इतने घोटाले हुए हैं कि मैं कन्फयूज हो गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो