script

आज का दिन इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा काफी शानदार, भाग्य का मिलेगा साथ!

locationभोपालPublished: Feb 17, 2019 05:33:21 pm

बृहस्पति देव यानि देवताओं के गुरु…

Thursday rashifal 21feb.2019

आज का दिन इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा काफी शानदार, भाग्य का मिलेगा साथ!

भोपाल। आज 21 फरवरी यानि गुरुवार का दिन है। इस दिन के कारक देव भगवान विष्णु व मां सरस्वती कहलाते हैं। ज्योतिष में बृहस्पति देव यानि देवताओं के गुरु को विद्या का स्वामी माना गया है। इसका रंग पीला व रत्न पुखराज है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यह एक शुभ ग्रह है, अतः जातकों को इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है।

गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है।

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का गोचर जन्मकालीन राशि से दूसरे, पांचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में शुभ फल देता है। जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जातक के जीवन में प्रगति होती है।
गुरु का वैदिक मंत्र
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

गुरु का तांत्रिक मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

बृहस्पति का बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
Aaj ka rashifal: नौकरी और बिजनेस में भाग्यशाली, पुरानी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा मिलेगा इन आठ राशियों के जातकों को, कहीं आप तो नहीं
आज का राशिफल.21 feb 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि:
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। आज निवेश में धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें।
2. वृषभ राशि :
आमदानी में कमी के असार है। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है।समस्याओं के हल के लिए पूरी प्लानिंग बनानी होगी तभी सफलता मिलेगी।व्यावसायिक में मुनाफा कम होने से आमदनी में ठहराव की स्थिति आ सकती हैं।
3. मिथुन राशि :
आर्थिक लाभ का समय है। कारोबार व अन्य जगह भी सहयोगियों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन संभल कर चलाएं। निवेश से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। आपकी रचनात्मक प्रतिभा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
4. कर्क राशि :
व्यर्थ के खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। इनकम के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। लेकिन फिर भी भाग्य के सहयोग से कम ही सही लेकिन पैसा आएगा। पूर्व में किए गए निवेश या कुछ कार्य आज आपको लाभ पहुंचा सकते हैं।

5. सिंह राशि :
इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा। भाग्य का जोरदार साथ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वहीं आय में भी बड़ौतरी संभव है। कुछ नए विकल्पों से भी आय के स्त्रोत खुल सकते हैं।
6. कन्या राशि :
नौकरी करने वाले लोगो संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और आय के नवीन साधन विकसित हो सकतें हैं।

7. तुला राशि :
काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। दिन के शुरुआत में आमदनी अच्छी रहेगी। आय के नवीन साधनों के बीच किसी महिला से खास लाभ या आय प्राप्त हो सकती है। निवेश की दृष्टि से सोच समझकर ही फैसला लें।

8. वृश्चिक राशि :
आज का दिन अच्छा है, आपको कम परिश्रम से अधिक धन लाभ होगा। नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार में काम अच्छा चलेगा। हर कार्य को करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ ही कुछ जगहों से अचानक लाभ मिलने की भी संभावना है।

9. धनु राशि :
जमीन के विवाद में फंसे लोगों के लिए राहत मिलेगी। उधार देने से बचें। यदि आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं कि दिन सामान्य गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें। धन के मामले में यह दिन अच्छा रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

10. मकर राशि :
व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। नौकरी में उन्नति के बावजूद आशा के अनुरूप आय नहीं होगी। मदद के लिए कई हाथ आगे आएंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी।

11. कुंभ राशि :
सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय ठीक नहीं है। सपनों से बाहर आने का समय है। समय ठीक नहीं है पैसे संबंधी मामलों में बहुत सोच समझकर ही फैसला लें। वाहन चलाने में सतर्क रहे। वहीं स्वास्थ्य को लेकर भी नई चिंता उपज सकती है।

12. मीन राशि :
वाहन खरीदने का यह सही समय है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। किसी को कैसी भी उधारी देने से बचें। निवेश में भी काफी सोचविचार कर ही निर्णय लें।

ट्रेंडिंग वीडियो