scriptआज इन 6 राशि वालों को होगा अचानक अनदेखा मुनाफा, जानिये कैसा रहेगा आपका हाल | todays rashifal 20 feb 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन 6 राशि वालों को होगा अचानक अनदेखा मुनाफा, जानिये कैसा रहेगा आपका हाल

locationभोपालPublished: Feb 17, 2019 04:07:20 pm

बुध यानि बुद्धि का स्वामी…

jai shri ganesh

आज इन 6 राशि वालों को होगा अचानक अनदेखा मुनाफा, जानिये कैसा रहेगा आपका हाल

भोपाल। आज 20 फरवरी यानि बुधवार का दिन है। इस दिन के कारक देव भगवान श्री गणेशजी कहलाते हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि का स्वामी माना गया है। इसका रंग हर व रत्न पन्ना है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बुध एक तटस्थ ग्रह है, परंतु विभिन्न ग्रहों से युति के कारण इसके फलों में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।

बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
aaj ka rashifal

आज का राशिफल.20 feb 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि :
निवेश के अवसर पर धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। घरेलू जिन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

2. वृषभ राशि :
गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं।व्यावसायिक कार्यों में शिथिलता रहेगी। आमदनी में ठहराव होने के संकेत हैं। जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनाए रखें।

3. मिथुन राशि :
दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। लेकिन कहीं भी पैसा लगाने से पहले सोच समझ लें। वाहन सावधानी से चलाएं।


4. कर्क राशि :
दिन ठीक नहीं है। विवाद से बचें। क्रोध पर कंट्रोल जरूरी है। अनावश्यक खर्चों को रोकें। वाहन संभल कर चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीनी विवाद हो सकता है।

5. सिंह राशि :
तनाव रह सकता है। कई विचार मन को परेशान करेंगे। लेकिन आया में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। निज सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आएगी। अधिकारियों से बातचीत में मिठास लाएं।

6. कन्या राशि :
दिन अच्छा है। बुद्धि से कोई नया आय का स्त्रोत बना सकते है। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आय में वृद्धि के बीच यदि कोई तनाव आए तो विवाद में न फंसें।

7. तुला राशि :
समय ठीक है, कई रूके कार्यों को गति मिलेगी। पैसे की नई राह भी खुलेंगी। महिलाओं से लाभ की ज्यादा संभावना है। कुल मिलाकर आर्थिक पक्ष में तेजी से सुधार होगा। नौकरी करने वाले संयम से काम लें।

8. वृश्चिक राशि :
सोच समझकर शुरू किया हर कार्य पूरा होगा। इनकम में इजाफा होगा। आपको कम परिश्रम से अधिक धन लाभ होने की संभावना के बीच नौकरी के प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा।

9. धनु राशि :
मन खिन्न रह सकता है। इनकम में कमी के चलते परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा वालों के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

10. मकर राशि :
व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। दिन सामान्य रहेगा। आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होने से चिंता बनी रहेगी।

11. कुंभ राशि :
सोचविचार में ही खोए रहना नुकसानदेह साबित हो सकता है। नौकरी में जरा सी लापरवाही आपके दुश्मनों को मौका देगी। नौकरीपेशा लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। व्यापार के लिए समय ठीक है।

12. मीन राशि :
फिजूलखर्ची और उधार से बचें। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। लेकिन वाहन खरीदने का यह सही समय है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले सोच—समझ कर फैसला लें। कुल मिलाकर दिन सामान्य रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो