scriptआज इन राशि वालों को होगा विशेष आर्थिक लाभ, ऊर्जा से रहेंगे लबरेज | todays rashifal 19 feb 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन राशि वालों को होगा विशेष आर्थिक लाभ, ऊर्जा से रहेंगे लबरेज

locationभोपालPublished: Feb 17, 2019 02:49:58 pm

मंगल पराक्रम का स्वामी…

tuesday rashifal

आज इन राशि वालों को होगा विशेष आर्थिक लाभ, ऊर्जा से रहेंगे लबरेज

भोपाल। आज 19 फरवरी यानि मंगलवार का दिन है। इस दिन के कारक देव श्रीराम भक्त हनुमानजी कहलाते हैं। ज्योतिष में मंगल को पराक्रम का स्वामी माना गया है। इसका रत्न मूंगा है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मंगल मनुष्य जीवन के लिए यह बड़ा प्रभावकारी ग्रह है। मंगल दोष के कारण लोगों के विवाह में कठिनाई आती है। इसके हमारी जन्म कुंडली में स्थित सभी 12 भावों में इसका प्रभाव भिन्न होता है।


वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।

वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है। यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा।

Pt.sunil Sharma

मंगल का वैदिक मंत्र –
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र –
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र –
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

 

आज का राशिफल.19 feb 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि:
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। घरेलू जिन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

2. वृषभ राशि :
गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में शिथिलता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनाए रखें। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है।

3. मिथुन राशि :
आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आप अपनी सेहत की ओर ध्यान दें।

aaj ka rashifal
4. कर्क राशि :
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। किसी जमीनी विवाद से बचें। स्त्रियों से आपको दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है।

5. सिंह राशि :
रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। हर किसी पर विश्वास न करें। आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे हैं। निज सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आएगी।
6. कन्या राशि :
काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। जातक के कार्यों में शिथिलता रहेगी।

7. तुला राशि :
आर्थिक पक्ष में तेजी से सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगो संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और आय के नवीन साधन विकसित हो सकतें हैं।

8. वृश्चिक राशि :
नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी । व्यापार में काम अच्छा चलेगा। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। आपको कम परिश्रम से अधिक धन लाभ होगा।

9. धनु राशि :
धन के मामले में दिन अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा। इस समय किसी को उधार कुछ भी न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है।


10. मकर राशि :
इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरी करने वालों के लिए उन्नति के अवसर हैं। आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है।

11. कुंभ राशि :
सरकारी नौकरी वाले लोग कार्यों में लापरवाही के चलते नुकसान उठाएंगे। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरीपेशा लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल है।

12. मीन राशि :
नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा नही है। व्यापार करने वाले सोच—समझ कर फैसला करें। फिजूलखर्ची से बचें और किसी को उधार कोई भी सामान न दें। वाहन खरीदने का यह सही समय है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो