scriptइन राशि वालों के पास आज अचानक आएगा पैसा, 5 राशि वालों का है खास शुभ समय | todays rashifal 18jan.2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

इन राशि वालों के पास आज अचानक आएगा पैसा, 5 राशि वालों का है खास शुभ समय

locationभोपालPublished: Jan 17, 2019 08:36:06 pm

शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो…

18jan2018 Aak ka rashifal

आज इन राशि वालों पर अचानक आएगा पैसा, 5 राशि वालों का है खास शुभ समय

भोपाल। आज 18 जनवरी 2019 यानि शुक्रवार का दिन है। इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी मानी जाती हैं। ज्योतिष में शुक्र भाग्य का कारक है, जबकि इसका रत्न हीरा माना जाता है।


पंडित सुनील शर्मा के अनुसार 18 जनवरी 2019 यानि शुक्रवार की शुरुआत ब्रह्म नाम के शुभ योग से होगी, जो पूरे दिन रहेगा। इसके बाद ऐंद्र नाम का योग लगेगा, जिसे ज्योतिष में मंगलकारी योग माना गया है।

 

वहीं चंद्रमा भी रात 10.30 बजे के बाद शुक्र की राशि वृषभ में से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। इस तरह यह दिन काफी शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में होगी। 6 राशियों के लिए दिन अच्छा रहने की संभावना है।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह जन्म कुंडली के सभी भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। शुक्र एक शुभ ग्रह है, यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं, जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

किस राशि पर क्या असर…
शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं। वहीं मंगल से भी बैर है।

मजबूत शुक्र –
ताकतवर शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है। बली शुक्र के कारण व्यक्ति साहित्य एवं कला में रुचि लेता है।

पीड़ित शुक्र –
पीड़ित शुक्र के कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। पती-पत्नि के बीच मतभेद होते हैं। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है और वह भौतिक सुखों के अभाव में जीता है।


यदि जन्म कुंडली में शुक्र कमज़ोर होता है तो जातक को कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित शुक्र के प्रभाव से बचने के लिए जातकों को शुक्र ग्रह के उपाय करने चाहिए।

शुक्र का वैदिक मंत्र :
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र :
ॐ शुं शुक्राय नमः।।

शुक्र का बीज मंत्र :
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।


आज का @aajkaRashifal राशिफल.18january2019.. @todays Rashifal l :-

1. मेष राशि :
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। आज कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए शानदार समय है। व्यापार के क्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें।


2. वृषभ राशि :
आपके कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अधिकारी भी आपके इस रवैये से नाराज हो सकते है। आलस्य से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।

3. मिथुन राशि :
नौकरी में स्थानांतरण होने का योग बन रहा है। अचानक घर में मेहमान आ सकते हैं। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता अथवा बुजुर्ग का आशीर्वाद लें। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

4. कर्क राशि :
खुद पर यकीन रखें कामयाबी मिलेगी। आज का दिन उत्तम फल देने वाला है। यात्रा का प्रबल योग है। आप अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगें।

5. सिंह राशि :
नवीन प्रेम संबंधों के लिए आज आपका दिन शुभ हैI बेरोजगारों को जल्द ही रोजगार मिल सकता है। बड़े भाई से आपको पूर्ण सहयोग और मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में सावधानी बरतें आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते है।

6. कन्या राशि :
आज आपको आपको कामयाबी मिलेगी, सही अवसर का इंतजार करें। इसके साथ ही कोई नया काम मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी से किए हुए वादे को जरूर निभाएं।

7. तुला राशि :
आर्थिक और व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं।आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें।

8. वृश्चिक राशि :
आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। साथ ही आज आप प्रतिष्ठित लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाएंगे।

9. धनु राशि :
आज वाद-विवाद करने से बचें। पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप समझदारी का परिचय देते हुए परिवार में मध्यस्त बनने की कोशिश करें।

10. मकर राशि :
आज धैर्यपूर्वक काम करने की जरुरत है। किसी बुजुर्ग परिजन या जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। ऐसा कार्य न करें जिससे आप अपमानित हो सकते हैं।

11. कुंभ राशि :
व्यापारी वर्ग को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है। आज ससुराल पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आप व्यवसायिक यात्रा कर सकते हैं।

12. मीन राशि :
आज आपको अपने कार्य स्थल में पदोन्नति का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस महीने आप नई गाड़ी, जमीन या घर खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

 


आज का अंकज्योतिष.18january2019.AajKa @Ankjyotish ..ये कहता है आपका आज का मूलांक @AnkShastra :-

मूलांक 1 :
आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। अति उत्साह की स्थिति में कोई निर्णय न लें।

 

मूलांक 2 :
आज विरोधी हावी हो सकते हैं। व्यापार में अचानक हानि हो सकती है। किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। अधिकारियों से अनबन हो सकती है।

 

मूलांक 3 :
आज आपको किस्मत से अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। विवादों से दूर रहें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मूलांक 4 :
आज पहले से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। विरोधी हावी हो सकते हैं।

 

मूलांक 5 :
आज आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते है। किस्मत का साथ के साथ ही मेहनत का फल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

 

मूलांक 6 :
आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में कर्मचारियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

मूलांक 7 :
आज व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वाहन संभल कर चलाएं।

मूलांक 8 :
आज किस्मत के धनी रहेंगे, जिसके चलते कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ ही करियर में उन्नति हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

 

मूलांक 9 :
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। लेकिन विरोधियों से भी सावधान रहें। आपके खर्च की स्थिति में वृद्धि हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो