scriptआज इन 6 राशिवालों पर रहेगी भगवान सूर्य की कृपा, आएगा अपार पैसा! | Todays Rashifal 17 feb 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

आज इन 6 राशिवालों पर रहेगी भगवान सूर्य की कृपा, आएगा अपार पैसा!

locationभोपालPublished: Feb 16, 2019 08:26:22 pm

कलयुग के एकमात्र दृश्य देव हैं सूर्य…

17 feb.2019 aaj ka rashifal in hindi

आज इन 6 राशिवालों पर रहेगा भगवान सूर्य की कृपा, आएगा अपार पैसा!

भोपाल। आज 17फरवरी 2019 यानि सूर्यदेव का दिन रविवार है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा की संज्ञा दी गई है। इसका रत्न माणिक्य माना गया है। और सूर्य को किसी भी जातक के यश,अपयश सहित मान सम्मान, प्रगति का मुख्य कारक माना गया है।

इसके साथ ही आज यानि 17 फरवरी को रवि प्रदोष का शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। शुक्लपक्ष में पड़ रहा प्रदोष पर्व इस बार रविवार को होने से रवि प्रदोष का संयोग बन रहा है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में सूर्य को देवता माना गया है जिसके अनुसार, सूर्य समस्त जीव-जगत के आत्मा स्वरूप हैं।

इसके द्वारा व्यक्ति को जीवन, ऊर्जा एवं बल की प्राप्ति होती है। प्रचलित मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। माता का नाम अदिति होने के कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है।

विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियाँ होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है। अन्य ग्रहों की तरह सूर्य वक्री नहीं करता है।

Pt.sunil Sharma
सूर्य के प्रभाव:
मजबूत सूर्य लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।
वहीं इसके विपरीत पीड़ित सूर्य जातक को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।


सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

Aaj ka </figure> Rashifal of <a  href=Sunday in hindi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/20/rashi_fal_2395964_835x547-m_4145520-m.jpg”>

आज का राशिफल .17 फरवरी 2019-17 feb 2019. aaj ka rashifal l

1. मेष राशि :
स्वभाव में चिड़चिड़ापन के चलते परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। आपकी मेहनत का अप्रत्याशित रूप से भुगतान किया जाएगा। व्यावसायिक रूप से आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आज के दिन आप वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं

2. वृषभ राशि :
वाणी में सौम्यता के बावजूद जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। थकावट से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खर्चों में वृद्धि रहेगी।

3. मिथुन राशि:
आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आज ईमानदारी से किया गया कार्य आपको अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा।

4. कर्क राशि :
दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। यात्रा कष्टमय हो सकती है।

5. सिंह राशि :
व्यावसायिक क्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपको धन संचित करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु मानसिक तनाव भी हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
6. कन्या राशि :
मित्रों की सहायता से आज कई काम बनेंगे।मन अशांत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

7. तुला राशि :
क्रोध के अतिरेक से बचें। सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें। आज टैक्स सम्बंधित मामलें भी चिंता का विषय हो सकतें हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
8. वृश्चिक राशि :
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आपके समक्ष कुछ समस्याएं आ सकतीं हैं।

9. धनु राशि :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। लेकिन आलस्य की अधिकता रहेगी। भाई-बहनों का सानिध्य व सहयोग मिल सकता है। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा हो जाएगा।
10. मकर राशि :
कामों में सफ़लता मिलेगी। लाभ के अवसर मजबूत होंगे। लेकिन मन-अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

11. कुंभ राशि :
व्यवसायी संदर्भ में आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है। आय की स्थिति में सुधार होगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है।
12. मीन राशि :
आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। फिर भी वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्य में सफ़लता मिलेगी।

अंक ज्योतिष.17 feb.2019.Aaj Ka AnkJyotish.

अंक 1.
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले सकेंगे।

अंक 2.
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।

अंक 3.
आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 4.
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

अंक 5.
आज दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

अंक 6.
आज दिन उतार चढ़ाव भरा है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

अंक 7.
आज दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें।

व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 8.
आज समय आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

अंक 9.
दिन आज उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें।

आज ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न…
वहीं रवि प्रदोष के इस दिन यानि 17 फरवरी 2019 को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाएगा। जिसके प्रभाव से दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। वहीं रोग, शोक और हर तरह के दोष भी खत्म हो जाएंगे।

ऐसे पाएं भगवान शिव का आशीर्वाद : व्रत और पूजा की विधि
– प्रदोष में बिना कुछ खाए व्रत रखने का विधान है। ऐसा करना संभव न हो तो एक समय फल खा सकते हैं। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

– भगवान शिव-पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराकर बिल्व पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग और इलायची चढ़ाएं।

– शाम के समय फिर से स्नान करके इसी तरह शिवजी की पूजा करें। भगवान शिव को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं। इसके बाद शिवजी की आरती करें।

– रात में जागरण करें और शिवजी के मंत्रों का जाप करें। इस तरह व्रत व पूजा करने से व्रती (व्रत करने वाला) की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो