scriptआज इन 6 राशियों को होगा खास धन लाभ! प्रेम के साथ ही मिलेगी खुशी | Todays Rashifal 16april 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

आज इन 6 राशियों को होगा खास धन लाभ! प्रेम के साथ ही मिलेगी खुशी

locationभोपालPublished: Apr 15, 2019 07:31:28 pm

चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है आज…

tuesday rashifal

आज इन 6 राशियों को होगा खास धन लाभ! प्रेम के साथ ही मिलेगी खुशी

भोपाल। आज 16 अप्रैल 2019 यानि मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं के सेनापति की संज्ञा दी गई है। ये पराक्रम व रक्त का कारक माना जाता है।

वहीं विवाह में विलंब के संबंध में भी इस ग्रह का दोष माना जाता है। इसका रत्न मूंगा होता है। मंगल ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है।वहीं इस दिन के कारक देव श्री बजरंग बली हनुमान माने गए हैं।

 

आज का दिन:
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह सूर्योदय से देर रात 01 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और राज योग रहेगा। राज योग के दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक वृद्धि योग भी रहेगा।

 

Pt. sunil sharma

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है। यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा।

लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

अन्य ग्रहों से संबंध:
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है।

 

मंगल का वैदिक मंत्र –
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्। अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र –
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र –
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: 16 April 2019. aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि
आज का दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। लेकिन निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। किसी से ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।



2. वृषभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा दिन परिवार के साथ बीतेगा। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। आज निवेश से बचें। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें।



3. मिथुन राशि
कोई बड़ी योजनाओं आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उसके बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। बच्चों से प्यार से बात करें। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा।

4. कर्क राशि
प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा।

 

 

5. सिंह राशि
प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे,लेकिन चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप आज अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़े के चले घर के लोग आपकी आलोचना करेंगे।

आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

 

 

6. कन्या राशि
आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। अपनी सेहत सुधारें, क्योंकि कमज़ोर शरीर दिमाग़ को भी कमज़ोर बना देता है। मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार आप आज महसूस करेंगे।

7. तुला राशि
रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। आज के दिन निवेश करने से बचें। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। वाद-विवाद, दोषारोपण, असहमति ये आधुनिक दौर में वैवाहिक जीवन का अंग बन चुके हैं, इनसे बचें।

 

 

8. वृश्चिक राशि
आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। अकेलापन में अपने परिवार की मदद आपको अवसाद से बचाएगी।

एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।

 

 

9. धनु राशि
आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहों से दूर रहें। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा।

 

10. मकर राशि
आज किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। कहीं भी ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ा नुकसान दे सकता है।

 

 

11. कुंभ राशि
आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। आज आपके पास पर्याप्त वक़्त होने की संभावना है। वहीं आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

 

 

12. मीन राशि
पैसों के लिए आपका आज का दिन शानदार है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं, लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है।

आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा।

 

Ank Jyotish

आज का अंक ज्योतिष: 16 april 2019. Aaj ka ank jyotish in hindi

अंक 01- कार्यालय में अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। परिश्रम के कार्यों में सहयोग लें भी और दें भी।

 

अंक 02- निजी संबंधों में समरसता को बनाए रखने के लिए विचारों का आदान प्रदान अच्छे से करना होगा।

 

अंक 03- रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अच्छे से संभलकर रखें। अत्यधिक धन खर्च से आर्थिक संकट बढ़ सकता है।

 

अंक 04- नुकसान के डर से कर्म में कमी न करें। विद्यार्थियों को तैयार विषय पर दोबारा मेहनत करनी होगी।

 

अंक 05- जमीनों के व्यवसाय में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन अतिरिक्त कार्य में प्रगति का मुल्यांकन करने की जरूरत होगी।

 

अंक 06- सबको साथ में लेकर चलने का गुण आपको विशिष्ट स्थान देगा। लंबे निवेश की शुरुआत करने से बचने की कोशिश करें।

 

अंक 07- जिम्मेदारियों को बखुबी निभा पाएंगे। जनहित में सेवक की तरह व्यवहार करें।

 

अंक 08- आपके करीबी मित्र भी अपका अनुसरण करने के लिए मजबुर होंगे।

 

अंक 09- दिनचर्या में परिवर्तन लाभकारी रहेगा। अहं की भावना त्यागें ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो