scriptआज इन सात राशियों पर रहेगी शुक्र की कृपा, बनेंगे हर बिगड़े काम | Todays Rashifal 15 feb 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

आज इन सात राशियों पर रहेगी शुक्र की कृपा, बनेंगे हर बिगड़े काम

locationभोपालPublished: Feb 14, 2019 06:12:23 pm

भाग्य का कारक ग्रह…

aaj ka rashifal 15feb.2019 in hindi

आज इन सात राशियों पर रहेगी शुक्र की कृपा, बनेंगे हर बिगड़े काम

भोपाल। आज 15 फरवरी 2019 यानि शुक्रवार का दिन… ज्योतिष में शुक्र को भाग्य का कारक ग्रह माना गया है। इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी है। वहीं शुक्र का रत्न हीरा माना गया है। यह ग्रह वृषभ और तुला का राशि स्वामी है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शुक्र एक शुभ ग्रह है, परंतु यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

शुक्र के प्रभाव:
जानकारों के अनुसार कुंडली में मजबूत शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है, साथ ही उसका भाग्य भी प्रबल रहता है।

वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित शुक्र के कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। पति-पत्नी के बीच मतभेद होते हैं।

व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है और वह भौतिक सुखों के अभाव में जीता है। यदि जन्म कुंडली में शुक्र कमज़ोर होता है तो जातक को कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कष्टों का सामना करना पड़ता है।

शुक्र का वैदिक मंत्र:
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र:
ॐ शुं शुक्राय नमः।।

शुक्र का बीज मंत्र:
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

aaj ka <a  href=
Rashifal 15feb2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/08/rashi_2299698_835x547-m_4134344-m.jpg”>

आज का राशिफल.15 feb 2019. aaj ka rashifal l in hindi

1. मेष राशि :

कम समय में अधिक लाभ लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। विदेश जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दूसरों के कार्यों के प्रति भावात्मक नहीं बने। आपके द्वारा किया गया कोई भी कार्य आपके लिए शुभ होगा।

2. वृषभ राशि :
नौकरी या बिजनेस के रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे। आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। निवेश के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

3. मिथुन राशि :
प्रेमी के साथ रोमांस का मौका मिलेगा। बिचोलियों से दूर रहने की जरूरत है। दरार डालने वाले लोगो से बचने की जरूरत है। लोग आपकी बनाई गई वस्तुओ की प्रशंसा करेंगे।

4. कर्क राशि :
आपको पैसे को संभालने में परेशानी होगी। आप बहुत अधिक खर्च या पर्स खोने से नुकसान हो सकता है। लापरवाही से बचें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

5. सिंह राशि :
पैसे को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है। ज्यादा फिजुल खर्ची से बचें। सावधान रहें। पर्यटन के कारण रोमांटिक रिश्तों को गति मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे,लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

6. कन्या राशि :
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में धन लाभ मिलेगा। अपने प्यार के आगे इजहार करें। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।
7. तुला राशि :
परिवार और समाज में मान सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का विवाद नहीं रखें। मेहनत से धन लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि :
खुद पर भरोसा रखें। बिजनेस और नौकरी में सफलता के अलावा व्यापार में काफी धन लाभ मिलने वाला हैं। परिवार और समाज में मान सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
9. धनु राशि :
दूसरों के कार्यों के प्रति भावात्मक नहीं बने। आपके द्वारा किया गया कोई भी कार्य आपके लिए शुभ होगा। व्यवसाय और रोजगार में उन्नति होगी। सरकारी नोकरी की तलाश पूरी होगी।
10. मकर राशि :
असंतुलित आहार गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। आप बेचैन करने वाले मूड में हो सकते हैं। विवाद और बाधाएं आपको लगातार फॉलो करेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।

11. कुंभ राशि :
इस वर्ष आपकी शादी हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांस का मोका मिलेगा। अगर आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो उनसे अपने प्यार का इजहार करें। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
12. मीन राशि :
आप बेचैन करने वाले मूड में हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशांत रहेगा।

आज का अंक ज्योतिष.15 feb 2019 aaj ka ank jyotish in hindi
अंक -1
शुभ रंग – भूरा : शुभ अंक- 42
आज सभी कार्य सिद्ध होंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा दिन है। धन खर्च करने से पहले भली-भांति जांच लें।

अंक -2
शुभ रंग – लाल : शुभ अंक – 32
आज मन विचलित रहेगा। पत्नी से नम्र व्यवहार करें। कम बोलने की कोशिश करें।
अंक -3
शुभ रंग – गुलाबी : शुभ अंक – 35
उच्च शिक्षा के लिए आज का दिन उत्तम हैं। आपको मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद—विवाद हो सकता है।

अंक -4
शुभ रंग – नीला : शुभ अंक- 35
दिन अनिश्चितता से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
अंक -5
शुभ रंग- हल्का नीला : शुभ अंक- 19
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप परेशान हो सकते हैं।

अंक -6
शुभ रंग – फिरोजी : शुभ अंक – 6
दिन भाग्यशाली है। जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। व्यापार का बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
अंक -7
शुभ रंग – सफेद : शुभ अंक – 11
प्रतियोगिता में सफल होगें। शिक्षकों को मान-सम्मान मिलेगा। दिन व्यस्तता भरा रहेगा, जिसके कारण आपको आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा। आपको अवश्य सफलता मिलेगी।
अंक -8
शुभ रंग- सफेद : शुभ अंक –10
जीवनसाथी से परेशानी हो सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी। घर में विरोध बढ़ सकता है। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।

अंक-9
शुभ रंग – हल्का पीला : शुभ अंक – 24
दिन अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं, लेकिन परिवार में मतभेद भी हो सकता है। आज संभल कर चलने का दिन है। कुछ मामलों में शत्रु से हानि हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो