scriptआज इन 4 राशि वालों पर रहेगी श्रीगणेश की कृपा! मिलेगी खुशखबरी | Todays Rashifal 13 feb 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Humerology | Patrika News

आज इन 4 राशि वालों पर रहेगी श्रीगणेश की कृपा! मिलेगी खुशखबरी

locationभोपालPublished: Feb 12, 2019 09:12:36 pm

आज इनका चमकेगा भाग्य!…

13 feb 2019 Aaj wednesday ka rashifal in hindi

आज इन 4 राशि वालों पर रहेगी श्रीगणेश की कृपा! मिलेगी खुशखबरी

भोपाल। आज 13 फरवरी 2019 को बुधवार का दिन है। बुधवार के कारक देवता श्रीगणेश कहलाते हैं। वहीं बुध को बुद्धि का ग्रह माना गया है। इसका रत्न पन्ना व रंग हरा है। बुध कुंडली में सूर्य के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करता है। इसे ऐसा ग्रह माना जाता है जो जिसकी दृष्टि में होता है उसी के जैसा फल देता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।

सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं।

बुध के प्रभाव –
माना जाता है कि जिस जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, तो जातक की संवाद शैली कुशल होती है। वह हाज़िर जवाबी होता है। व्यक्ति की गणना करने की शक्ति तीव्र होती है। ऐसे जातक सभी विषयों को तार्किक दृष्टि से देखते हैं।
वाणिज्य और क़ारोबार में भी व्यक्ति सफल होता है। बुध की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, वह एक अच्छा वक्ता होता है। साथ ही संवाद और संचार के क्षेत्र में व्यक्ति अग्रणी भूमिका निभाता है।
वहीं इसके विपारीत पीड़ित बुध यानि जन्म कुंडली में यदि बुध ग्रह किसी क्रूर अथवा पापी ग्रहों से पीड़ित हो तो यह जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से समस्या कारक होता है। पीड़ित बुध जातक को दिमागी रूप से कमज़ोर बनाता है। उसे चीज़ों को समझने में दिक्कत होती है।
बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
aaj ka <a  href=
Rashifal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/08/rashi_2299698_835x547-m_4124619-m.jpg”>

आज का राशिफल.13 feb 2019 aaj ka rashifal l in hindi.

1. मेष राशि:
आज कुछ चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुराना दिया गया ऋण आपको वापस प्राप्त हो सकता है, बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें।

2. वृषभ राशि :
आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और कुछ अवसरों पर आप खुद को आकर्षण का केंद्र बना पाएंगे। आपका व्यावसायिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय के दूसरे स्रोत के मजबूत संकेत मिलेंगे।

3. मिथुन राशि :
नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। आज आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति कर सकती है। व्यावसायिक विकास की योजनाओं को आज आप मूर्त रूप प्रदान कर सकतें हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं।

4. कर्क राशि :
आज भाग्य आपके साथ है, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। यदि संपत्ति के संबंध में अदालत में कोई मामला है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। व्यापार में किसी भी कठिनाइयों को हल करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लें। वित्तीय मामले आसानी से प्रगति करेंगे।

5. सिंह राशि :
आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला है। आज आपके साथ कुछ सकारात्मक होने के बावजूद आपको पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज के दिन बहुत ज्यादा व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, जो आपको आर्थिक लाभ दे सकती हैं।

6. कन्या राशि :
आज आप अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर आसानी से चुनौतियों पर पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन की आमद अच्छी रहेगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। आपको विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

7. तुला राशि :
आज मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। पैसों की आमद में मुश्किलें आ सकती हैं। खर्चों पर काबू रखें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। शांत रहें और धैर्य रखें।
8. वृश्चिक राशि :
आज सकारात्मक परिणामों वाला दिन है। यदि परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति का मामला है तो फैसला आपके पक्ष में तय है। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
9. धनु राशि :
आप में से कुछ की इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं। यदि आप आयात या निर्यात से जुड़े हैं और विदेश यात्रा के इच्छुक हैं, तो आप विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं। भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

10. मकर राशि :
आज आप व्यस्त रहने के साथ ही व्यावासिक दृष्टि से सफल रहेंगे। कार्यस्थान पर आपके काम से आपके वरिष्ठ खुश होंगे। यदि आप अपने कार्यालय या अपने घर को बदलना चाहते हैं तो आज का समय आपके लिए उचित है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और संपत्ति और वाहन में निवेश की प्रबल संभावना है।

11. कुंभ राशि :
आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। यदि आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो पदोन्नति और यहां तक कि स्थान परिवर्तन के योग नजर आ रहे हैं।

12. मीन राशि :
आज मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। शुरुआत में थोड़ा निराश हो सकते हैं। किन्तु शांति और धैर्य रखते हुए आगे बढ़ने से चीजे आपके नियंत्रण में आती रहेंगी। वित्तीय स्थिति में सुधार अवश्य होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार भी करेंगे।

आज का अंक ज्योतिष.13 feb 2019. Aaj ka ank jyotish in hindi. जानिये क्या कहता है आपका मूलांक

मूलांक 1
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

मूलांक 2
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मूलांक 3
आज दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।

मूलांक 4
आज दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।


मूलांक 5
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।


मूलांक 6
आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।

 

 

 


मूलांक 7
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।


मूलांक 8
आपका दिन आज उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयेाग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बदलाव के अवसर सामने आएंगे।


मूलांक 9
आज उतार चढ़ाव भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। बनते हुए कार्य अटके सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो