scriptआज इन 5 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता! हर ओर से होगा लाभ | Todays Rashifal 11 feb 2019 Aaj Ka Rashifal Horoscope With Numerology | Patrika News

आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता! हर ओर से होगा लाभ

locationभोपालPublished: Feb 10, 2019 07:00:26 pm

ज्योतिष में चंद्र मन का कारक…

11Feb.2019 monday Rashifal 11Feb.2019 in hindi: आज इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा

आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता! हर ओर से होगा लाभ

भोपाल। आज 11 फरवरी 2019 को सोमवार का दिन है… सोमवार को चंद्र ग्रह का दिन माना जाता है। इसके कारक देव भगवान शिव हैं, चंद्र को ज्योतिष में मन का कारक ग्रह माना गया है। इसका रंग सफेद व रत्न मोती है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार जिस व्यक्ति के लग्न भाव में चंद्रमा होता है, वह व्यक्ति देखने में सुंदर और आकर्षक होता है और स्वभाव से साहसी होता है। चंद्र ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति अपने सिद्धांतों को महत्व देता है।

व्यक्ति की यात्रा करने में रुचि होती है। लग्न भाव में स्थित चंद्रमा व्यक्ति को प्रबल कल्पनाशील व्यक्ति बनाता है। इसके साथ ही व्यक्ति अधिक संवेदनशील और भावुक होता है।

वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है। चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है।

आकार सबसे छोटा होने के बावजूद इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है।

चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है।

चंद्र के अच्छा बुरा प्रभाव:
माना जाता है कि यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो तो जातक को इसके सकारात्मक फल प्राप्त होते है। बली चंद्रमा के कारण जातक मानसिक रूप से सुखी रहता है। उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।

वहीं इसके विपरीत पीड़ित चंद्रमा के कारण व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है। माता जी को किसी न किसी प्रकार की दिक्कत बनी रहती है। वहीं घर में पानी की कमी हो जाती है।
चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।
चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल. 11Feb2019. aaj ka Rashifal in hindi.


1. मेष राशि :
आप कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आप जिस भी काम में हाथ आगे बढ़ाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। दिन-प्रतिदिन आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। लोग आपकी प्रतिभा की तारीफ करेंगे।

2. वृषभ राशि :
आपको आपकी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे। आपके सभी कार्यों में आ रही रूकावटें भी आसानी से दूर हो जाएंगी। आपकी संतान आपको किसी धार्मिक यात्रा के लिए भी भेज सकती हैं।

3. मिथुन राशि :
मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

4. कर्क राशि :
कर्क राशि वाले लोगों को सेहत के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आने वाले दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल पर आप अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आप हर क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।

5. सिंह राशि :
आत्मविश्वास में कमी आयेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

6. कन्या राशि :
मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

7. तुला राशि :
तुला राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी। जल्द ही सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े लोगों को कई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आप बिना किसी जांच पड़ताल के निवेश ना करें।

8. वृश्चिक राशि :
मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

9. धनु राशि :
धनु राशि वाले लोग महादेव की कृपा से भाग्यशाली रहेंगे। छोटे व्यापारियों को भी व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। न्याय आपके पक्ष में होगा। सच्चाई की राह पर चलें, आपको जीवन में सदैव कामयाबी मिलेगी।

10. मकर राशि :
धैर्यशीलता में कमी आयेगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

11. कुंभ राशि :
आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, परन्तु मन अशांत भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

12. मीन राशि :
मीन राशि वाले लोगों को व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। आप किसी भी कार्य को करने में अपना पूरा योगदान दें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Pt.Sunil Sharma
आज का अंक ज्योतिष.11Feb.2019.Aaj Ka ank jyotish .

अंक 1
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।
अंक 2
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वाणी में शीतलता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।

अंक 3
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय फिलहाल टाल दें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय न लें।
अंक 4
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

अंक 5
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।

अंक 6
आज आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।

अंक 7
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

अंक 8
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

अंक 9
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो