script

आज शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही बदल जाएगी इन राशियों की तकदीर, 3 को होगा ये लाभ

locationभोपालPublished: Sep 09, 2019 09:23:00 pm

today rashifal:आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि…

tuesday_today_rashifal-aaj_ka_rashifal.jpg

tuesday_today_rashifal-aaj_ka_rashifal.jpg

भोपाल। आज 2019 वर्ष के सितंबर का 10वां दिन यानि 10 सितंबर 2019 के दिन मंगलवार ( tuesday rashifal ) है। ज्योतिष में मंगल ( Mars ) को देवताओं का सेनापति माना गया है। जहां एक ओर मंगल ग्रह ( astrology ) पराक्रम और उत्साह का कारक माना गया है, वहीं इसे शादी में व्यवधानों ( shadi problem )के लिए भी जाना जाता है। इसका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव के रुद्रावतार श्रीराम भक्त हनुमान ( hanuman ji ) माने गए हैं।

आज का दिन: Todays Special…

तारीख 10 सितंबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र:-
माह – भाद्रपद
तिथि – द्वादशी – 26:44:25 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – मंगलवार
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा – 11:09:33 तक

वहीं आज सुबह यानि सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात को शुक्र सोमवार-मंगलवार ( today rashifal ) की दरमियानी रात यानि सोमवार की रात 12बजे के बाद 10 सितंबर शुरू होने के कुछ ही समय बाद रात 01 बजकर 41 मिनट से कन्या राशि में गोचर ( rashi Parivartan ) करेगा और 4 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेगा। जिसके चलते कई राशियों के भाग्य में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
MUST READ : शुक्र का राशि परिवर्तन- अब इन 3 राशियों पर आ रही है आफत जबकि ये होंगी मालामाल…

grahon ki chaal astrology today 26 march 2019
IMAGE CREDIT: lali koshta
आज का शुभ मुहूर्त
चर – 09:12 से 10:45
लाभ – 10:45 से 12:18
अमृत – 12:18 से 13:51
शुभ – 15:23 से 16:56
आज का राहुकाल – 15:25:27 से 16:59:08 तक

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष ( vedic jyotish 2019 ) में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।
मंगल का वैदिक मंत्र –
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र –
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र –
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
मंगल का मांगलिक दोष मनुष्य जीवन के दांपत्य जीवन को प्रभावित करता है। मंगल दोष व्यक्ति के विवाह में देरी अथवा अन्य प्रकार की रुकावटों का कारण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में बैठा हो तो यह स्थिति कुंडली में मांगलिक दोष का निर्माण करती है।
1. मेष राशि / Aries today rashifal – Horoscope Today :
आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, आज के दिन शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। अपनी बुद्धिमत्ता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा।
ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। आप में से कुछ के अपने प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं।
2. वृषभ राशि / Tauras Aaj ka Rashifal – Horoscope Today :
आज का दिन प्रतिकूलता लेकर आ सकता है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। जो धीरे धीरे ठीक हो जाएगी। अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। वहान संभल कर चलाएं।

3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
आज आपकी मुलाक़ात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। लेकिन आज कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियों का कारण भी खड़े करेगी। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। शेयर-सट्टे से दूर रहें। मन में नकारात्मक विचार न आने दे। उधारी के लिएआए लोगों को नज़रअन्दाज़ करें।
25 july rashifal daily horoscope 2019
4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
आज कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने आ सकती है। सरकार की तरफ से मिलने वाला सहयोग आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। कुल मिलाकर आपकी किस्मत आपके हर काम को बनाने का काम करेगी। बस इतना ध्यान रखें कि किसी जरूरी चीज को अपने साथ रखना न भूलें।

5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। आप की अपनी चतुराई और योग्यता के आधार पर आप सफल होंगे। लेकिन आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। ऐसे में दुर्घटनाओं से सतर्क रहें। वहीं आज आपको किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। हां आर्थिक तौर पर सुधार तय है। किसी काम को करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें।

6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। काम के प्रति आलसीपन बना रहेगा। लेकिन आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। मां के परिवार की तरफ से अशुभ समाचार मिल सकता है। गुस्सा आपको मानसिक परेशानियां देगा। काला रंग आपके लिए अति अशुभ होगा। चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।
Horoscope Weekly 20 July To 25th July Rashifal Astrology In Hindi
7. तुला राशि / Libra Horoscope Today :
अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं।आपके गुस्से और जिद्दीपन से काफी काम खराब रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। लाल रंग से परहेज करे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ आपका विनम्र और सुखद व्यवहार लोगों को चौंकाने का काम करेगा।

8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। कुल मिलाकर आज आपको अपने भाग्य का पूरा सहयोग नही मिल पाएगा जिसके कारण आपको निराशाजनक परिस्थिति का सामना करना होगा। दिन का पहला हिस्सा जहां परेशानी बढ़ाने वाला होगा वहीं दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। आपको गुस्से के कारण काफी हानि उठानी पड सकती है ।

9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में इस समय काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। भविष्य को लेकर एक अच्छा फैसला आप ले सकेंगे। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। वाहन संभल कर चलाएं।
10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
आज वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। घर परिवार मे बड़ों की तरफ से लाभ मिलना आपके लिए शुभ व काफी प्रभावी रहेगा। सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी साथ ही यात्राओं को भी शुभ बनाएंगी।

11. कुंभ राशि / Aquarius Horoscope Today:
आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। लेकिन आज कोई न कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियों का कारण खड़े करेगी। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ तनाव दे सकता है। वहीं आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। अपने परिवार के साथ गुजारा गया समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। लाल रंग से दूर रहेें।

12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
आज मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। सुखों मे कमी आएगी। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। काम-काज के मामलों मे हानि का सामना आपको करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
MUST READ : लाखों में भी नहीं करोड़ों में मिलते हैं ऐसे लोग, जिनको होता है ये…

ank jyotish today
10 september 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …
अंक 01
कार्यक्षमता चरम पर होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा।

अंक 02
दिन का शुरू का समय रहेगा खास, लाभ के साथ ही कार्यसिद्ध होंगे।


अंक 03
दिन उतार चड़ाव वाला रहेगा। बाधाओं का हिम्मत से सामना करना होगा।

अंक 04
छोटी-छोटी बातों पर तकरार होगी, जो आपकी मानसिक स्थिति को खिन्न करेगी।

अंक 05
सूझ-बुझ से बड़ी समस्या भी हल होजाएगी। मन को शांत रखकर काम को अंजाम दें।

अंक 06
आज आपकी ख्याति और सम्मान में इजाफा होगा। अवसरों का भरपूर लाभ लें।
अंक 07
मानसिक तौर पर अस्त-व्यस्त रह सकते हैं। कार्य को अंजाम देते समय मन को पूरी तरह से केंद्रीत रखें।

अंक 08
महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क के बीच अचानक आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं।
अंक 09
आज आपकी इच्छााएं दिन के अंत-अंत तक पूरी होती नज़र आएंगी और सभी का सहयोग प्राप्त होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो