scriptसंदिग्ध मौत पर हटाए गए टीआई भोपाल में पदस्थ | TI new posting latest news | Patrika News

संदिग्ध मौत पर हटाए गए टीआई भोपाल में पदस्थ

locationभोपालPublished: Feb 16, 2019 11:44:04 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

संजय साहू को जोन-2, कौशल को 4 का एएसपी बनाया, शंभू की संदिग्ध मौत पर हटाए गए टीआई भोपाल में पदस्थ

police

संदिग्ध मौत पर हटाए गए टीआई भोपाल में पदस्थ

भोपाल. रातीबड़ क्षेत्र में दिसंबर 2015 में पुलिस कस्टडी में हुई आदिवासी शंभू की मौत के बाद हटाए गए टीआई पुर्णेन्द्र सिंह को फिर से भोपाल में पदस्थ किया गया है। शुक्रवार को 138 निरीक्षकों के हुए तबादला सूची में पूणेन्द्र को भोपाल में पदस्थ करने के आदेश जारी हुए हैं। पूर्णेन्द्र को अशोका गार्डन में व्यापारी संजय जैन हत्याकांड में आरोपी पक्ष से मिलीभगत के आरोप लगने पर लाइन अटैच भी किया था।

 

इधर, एएसपी जोन दो पर संजय साहू की पदस्थापना की गई है। जबकि एएसपी जोन दो दिनेश कुमार कौशल को एएसपी जोन चार बनाया गया है। यह आदेश डीआईजी इरशाद वली ने जारी किए हैं। मालूम होकि एएसपी जोन-वन पर संजय साहू के स्थान पर आईपीएस अखिल पटेल की पदस्थापना की गई है।

भोपाल में पदस्थ इन निरीक्षकों का तबादला

नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

प्यारे लाल चौहान भोपाल पुलिस मुख्यालय
उदय सिंह अलावा भोपाल पुलिस मुख्यालय
भरत सिंह ठाकुर भोपाल पुलिस मुख्यालय
माधू सिंह कनेश भोपाल पुलिस मुख्यालय

सुनील श्रीवास्तव भोपाल पुलिस मुख्यालय
हरीश यादव भोपाल पुलिस मुख्यालय
रेणू मुराव भोपाल पुलिस मुख्यालय
अर्जुन सिंह मुजाल्दे भोपाल पुलिस मुख्यालय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो