script

पति होंगे मालामाल, बस मंगलवार के दिन पत्नी जरूर कर ले ये 1 काम

locationभोपालPublished: Nov 18, 2018 12:05:57 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

पति होंगे मालामाल, बस मंगलवार के दिन पत्नी जरूर कर ले ये 1 काम

pandit ji

pandit ji

भोपाल। ये बात तो हर कोई जानता है कि पति-पत्नी एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। जीवन की गाड़ी को सुचारु रूप से चलाने के लिए दोनों के बीच अच्छा तालमेल होना बहुत जरूरी होता है। कहा ये भी जात है कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। किसी भी स्त्री या पुरुष के विवाह बंधन में बंधने के बाद दोनों का भाग्य एक दूसरे से बंध जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि पत्नी द्वारा किए गए प्रत्येक अच्छे-बुरे कर्म का फल पति को भी भोगना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें पत्नी अगर करती है तो पति का भाग्य हमेशा चमकता रहेगा। उनके काम में आ रही बाधाएं सदा के लिए समाप्त हो जाएंगी और आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगी। जानिए कौन से हैं वे उपाय…..

pandit ji

– पत्नी के द्वारा घर पर मंगलवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं और कमलगट्टे की माला पर इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। आर्थिक परेशानियां समाप्त होंगी। मंत्र- ऊँ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ऊँ नम:

– घर की गृहलक्ष्मी सूर्योदय से पूर्व मुख्यद्वार पर गंगा जल छिड़के, स्वास्तिक, ॐ, श्रीगणेश, शुभ-लाभ बनाए और रंगोली सजाए। इससे रात में एकत्रित हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी तथा घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएगी और मां लक्ष्मी जी के आने का मार्ग प्रशस्त होगा। शास्त्रों के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शुभ धार्मिक चिन्ह बनाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

pandit ji

– इस उपाय के बाद पति-पत्नी दोनों मिलकर दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला जल भर कर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने का ये अचूक उपाय है।

ट्रेंडिंग वीडियो