scriptबस्तों का बोझ हो रहा कम, सरकारी स्कूलों में एक माह के लिए लर्न और फन | The burden of bags is reducing, learn and fun for a month in governmen | Patrika News
भोपाल

बस्तों का बोझ हो रहा कम, सरकारी स्कूलों में एक माह के लिए लर्न और फन

नए सत्र में पढ़ाई का तरीका एक माह के लिए बदला, किताबों की बजाय खेल- सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से हुई शुरुआत
 

भोपालApr 05, 2024 / 01:04 am

शकील खान

बस्तों का बोझ हो रहा कम, सरकारी स्कूलों में एक माह के लिए लर्न और फन

बस्तों का बोझ हो रहा कम, सरकारी स्कूलों में एक माह के लिए लर्न और फन

भोपाल. सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स पर किताबों का बोझ नहीं डाला जा रहा है। इसके लिए नए सत्र पढ़ाई का तरीका बदला गया है। एक अप्रेल से शुरू हुईं कक्षाओं में लर्न और फन के तहत शिक्षा दी जा रही है। यह एक माह तक जारी रहेगा। राज्य शिक्षा केन्द्र ने इसके निर्देश दिए हैं।
नवीन शैक्षणिक सत्र में एक अप्रैल से पहली से आठवीं के बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधिया कराई जाएंगी। इसमें मिट्टी मूर्ति बनाना, खिलौने बनाने सहित काम शामिल हैं। शिक्षक स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। यहां ब्रिज कोर्स भी चलाया जा रहा है। जिसमें किताबी ज्ञान से ज्यादा शिक्षकों के ऊपर पढ़ाई की जिम्मेदारी रखी गई है।
पुराने प्रश्नपत्रों को हल कराएंगे शिक्षक

पुराने प्रश्रपत्र को हल कराने के साथ कमजोर विद्यार्थियों की क्लास भी अलग से लगाई जानी है। बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही 15 अप्रैल तक दूसरी, तीसरी, चौथी व पांचवी कथा के बच्चों को अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। तीस अप्रेल तक कक्षाओं का संचालन होगा। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। सिखाए गए कामों को गर्मी की छुट्टी में दोहराने का काम स्टूडेंट को दिया जाएगा।
कुछ जगह आई परेशानी

क्लासेस शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं। लेकिन शहर के कुछ स्कूलों पर इस पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। अधिकांश शिक्षक चुनाव की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके पूरा होने के बाद वे क्लास में लौटेंगे।

Hindi News/ Bhopal / बस्तों का बोझ हो रहा कम, सरकारी स्कूलों में एक माह के लिए लर्न और फन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो