script59 साल बाद दीपावली पर गुरु और शनि का दुर्लभ योग, ये रहेगी खास बात | Special yog on this diwali-2018 for you in hindi | Patrika News

59 साल बाद दीपावली पर गुरु और शनि का दुर्लभ योग, ये रहेगी खास बात

locationभोपालPublished: Nov 03, 2018 07:40:31 am

दीपोत्सव : एक दूसरे की राशि में रहेंगे गुरु, मंगल और शनि ग्रह, ये योग व्यापार शुरू करने के लिए बहुत शुभ…

deepawali-2018

59 साल बाद दीपावली पर गुरु और शनि का दुर्लभ योग, ये रहेगी खास बात

भोपाल। इस बार की दीपावली बेहद खास है। इस साल दीपावली पर 59 साल बाद गुरु और शनि का दुर्लभ योग बन रहा है।

ज्योतिष अजय शुक्ला के अनुसार दिवाली पर गुरु ग्रह मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेगा। मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेगा। शनि ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में रहेगा।
ये तीनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में रहेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार शुक्र इस राशि में होने से मालव्य योग बन रहा है। इस योग में शुरू किए गए कामों से धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस वजह से दीपावली पर की गई पूजा बहुत जल्दी शुभ फल प्रदान करेगी।
1959 में बना थे ऐसे योग
इससे पहले यह योग 1 नवंबर 1959 को बने थे । इस बार खास बात यह भी है कि जब बुधवार को दीपावली आती है तो ये बहुत ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाली मानी जाती है। ये योग व्यापार शुरू करने के लिए बहुत शुभ रहता है।
माना जाता है ऐसे में व्यापार में लगातार उन्नति के योग बनते हैं। वहीं शुक्र के मालव्य योग में शुरू किए गए काम ऐश्वर्य, धन और सुख प्रदान करते हैं।
सुबह महाकाली की पूजा करनी चाहिए
पंडित प्रमोद पांडे बताते हैं कि दीपावली पर सुबह महाकाली की पूजा करनी चाहिए। दोपहर में पितरों का पूजन और श्राद्ध कर्म करना चाहिए। शाम गणेशजी, महालक्ष्मी और कुबेरदेव की पूजा और इसके बाद हनुमानजी की पूजा करें।
छोला दशहरा मैदान पर होगा अन्नकूट महोत्सव…
इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के दूसरे दिन आठ नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन छोला दशहरा मैदान पर किया जाएगा। इसके लिए गोबर और मिट्टी से 15 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की गई है। पूजा से पहले शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
इसके साथ तीन संकल्पों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा होगी। इसमें गौसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प होगा।

गुफामंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा और गोमाता की महाआरती की जाएगी। शहर के करुणाधाम आश्रम नेहरू नगर, श्रीजी मंदिर लखेरापुरा, बांकेबिहारी मंदिर मारवाड़ी रोड सहित अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो