इस कार्यक्रम के जरिए समाज के किन्नर वर्ग को हमारे बराबर का दर्जा देने की कोशिश कर रहे हैं। इस इवेंट में मुख्य गायक अरविन्द दयाल शर्मा एवं अशोक सिंह के साथ देश-विदेश में संगीत देने वाले संगीतकारों का साथ रहेगा। इस गीत में किन्नरों की अवाज शहर के छह किन्नरों द्वारा दी जाएगी। जिसमें गुरु समोसा बाई (सलीम), लैला, मुस्कान, माही, मोना पंजीबी और नानू शर्मा शामिल हैं। इन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। कार्यक्रम का आयोजन 6.30 बजे से किया जाएगा।
अभिविन्यास कार्यक्रम में छात्राओं ने जाने संग्रहालय के रहस्य
मानव संग्रहालय में छात्र-छात्राओं के लिए एक ‘अभिविन्यास कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संग्रहालय निदेशक डॉ. भुवन विक्रम ने कहा कि आईजीआरएमएस देश में अग्रणी सक्रिय संग्रहालयों में से एक है मानव संग्रहालय भारतीय संस्कृति के तेजी से विलुप्त सभी पक्षों को बचाने और संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है। साथ ही सांस्कृतिक प्रतिमानों की विविधता और उसमें अंतर्निहित एकता को उजागर कर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दे रहा है। इन विशेषताओं के कारण यह संग्रहालय अन्य संग्रहालय से अलग है। संचालन अशोक वर्धन ने किया। अध्यक्ष डॉ. सूर्य कुमार पाण्डेय ने छात्रों को विभिन्न अनुभागों और उनकी गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं, संसाधनों और संग्रहालय संस्कृति के बारे में बताया।
वीडियो देखें-https://dai.ly/x8jkezw