Janmashtami jhanki” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/03/931885de-b3dc-4c67-a9b3-d1af6c56a03d_3353906-m.jpg”>सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रही है। इस खास अवसर पर मंदिरों में खास सज्जा और झांकियां बनाई गयी है। जन्माष्टमी को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने भोपाल के सभी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भोपाल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला) मंदिर में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।
बिड़ला मंदिर
सुबह 5:30 बजे से मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। शाम को 7:30 बजे से यहां भजन संध्या का आयोजन किया। रात्रि 11:30 बजे भगवान का अभिषेक और विशेष शृंगार होगा। वृंदावन की विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी और 12 बजे जन्म आरती होगी।
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर
शिवाजी नगर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 6 बजे मंगलाआरती, इसके बाद शृंगार, दोपहर में महाभोग लगेगा। शाम को 6 बजे से संगीतमय भक्ति, 7 बजे सांध्य आरती और रात्रि 12 बजे जन्म आरती होगी। इसके बाद बधाई गीत होंगे।
इस्कॉन मंदिर
जेके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह 5 बजे मंगल आरती, 7:30 बजे गुरु पूजा, 8 बजे कृष्ण कथा, दोपहर में आरती होगी। शाम 7 बजे हरिनाम कीर्तन, रात्रि 9 बजे नाट्य प्रस्तुति, रात्रि दस बजे कीर्तन, 10:30 बजे अभिषेक, 11:30 बजे छप्पन भोग और 12 बजे महाआरती होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बांके बिहारी मंदिर
तलैया स्थित बांके बिहारी मंदिर में रात्रि 11:30 बजे सहस्त्रार्चन होगा। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा और पंजीरी के प्रसाद का वितरण होगा।
स्वामी शरणानंद आश्रम
बोगदा पुल अशोक नगर स्थित शरणानंद आश्रम में दोपहर 12 बजे भजन संध्या, शाम को विशेष पूजा अर्चना और मध्यरात्रि में जन्मोत्सव होगा।
श्रीजी मंदिर लखेरापुरा
सुबह 6 बजे पंचामृत स्नान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तिलक दर्शन होंगे। दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकलेगी और रात्रि 12 बजे जन्म दर्शन होंगे।