script‘यह चुनाव भी कैसे-कैसे खेल करवाता है, किसी को ‘शिवभक्त’ बनता है तो किसी को राम की शरण में ले जाता है’ | Shivraj Singh Chouhan attacks on rahul gandhi | Patrika News

‘यह चुनाव भी कैसे-कैसे खेल करवाता है, किसी को ‘शिवभक्त’ बनता है तो किसी को राम की शरण में ले जाता है’

locationभोपालPublished: Sep 21, 2018 08:50:17 am

Submitted by:

shailendra tiwari

शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं।

Rahul Gandhi

‘यह चुनाव भी कैसे-कैसे खेल करवाता है, किसी को ‘शिवभक्त’ बनता है तो किसी को राम की शरण में ले जाता है’

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। सभी दल एक दूसरे के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उऩ्होंने राहुल गांधी के शिव भक्त वाले पोस्टर को लेकर कमेंट किया है। शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला है।
क्या लिखा है शिवराज सिंह चौहान ने?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, ‘यह चुनाव भी कैसे-कैसे खेल करवाता है मेरे कुछ मित्रों से। कभी कोई भोपाल में आकर रातों-रात शिव भक्त बन जाता है, तो कभी कोई वन गमन की उम्र में प्रभु श्रीराम की शरण में चला जाता है।’ मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वो प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों को दौरा करेंगे।
भोपाल दौरे पर शिवभक्त राहुल के लगे थे पोस्टर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे थे। यहां राहुल गांधी ने रोड शो करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान शहर में राहुल गांधी के शिवभक्त वाले पोस्टर लगाए गए थे। राहुल गांधी के ये पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया गया था। राहुल गांधी ने यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा था कि जिस तरह से सचिन तेंदुलकर रन मशीन हैं उसी तरह से शिवराज सिंह चौहान घोषणा मशीन हैं।

राम वन गमन पथ यात्रा करेगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश में सत्ता का वनवास को खत्म करने लिए कांग्रेस भगवान राम का सहारा ले रही है। कांग्रेस ने ‘राम वन गमन पथ यात्रा’ शुरू करने की योजना बनाई है। कांग्रेस ने यात्रा का औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन सूत्रों की मानें तो यह यात्रा चित्रकूट से 21 सितंबर से शुरू होकर 35 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। वहीं, बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस राम का सियासी इस्तेमाल कर रही है, जबकि कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कांग्रेस के लिए धार्मिक भावनाएं बहुत व्यक्तिगत हैं और हमने भगवान राम से संबंधित मुद्दों पर कभी राजनीतिकरण नहीं किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो