scriptआज शनि और राहु का हो रहा आकस्मिक मिलन, इन राशियों के जीवन में होगी धन वर्षा, मिलेगी अपार सफलता | shani aur rahu ka yog | Patrika News

आज शनि और राहु का हो रहा आकस्मिक मिलन, इन राशियों के जीवन में होगी धन वर्षा, मिलेगी अपार सफलता

locationभोपालPublished: Sep 21, 2018 05:12:20 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आज शनि और राहु का हो रहा आकस्मिक मिलन, इन राशियों के जीवन में होगी धन वर्षा, मिलेगी अपार सफलता

shani aur rahu ka yog

shani aur rahu ka yog

भोपाल। किसी भी इंसान के जीवन में उसके ग्रह-ग्रह-नक्षत्रों का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। ग्रह-ग्रह-नक्षत्रों में यदि परिवर्तन होता है तो इंसान के जीलव में भी इस चीज का फर्क पड़ता है। शहर के ज्यतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि ग्रह-ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन होने पर किसी राशि पर इसका अच्छा प्रभाव रहता है तो किसी राशि पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शनि और राहु का आकस्मिक मिलन होने वाला है जिसकी वजह से सभी राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा परंतु ऐसी कुछ राशियां हैं जिनको इसका शुभ फल प्राप्त होने वाला है। पंडित जी से जानिए कि किन राशि के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है….

shani aur rahu ka yog

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल आपको बहुत ही शीघ्र मिलने वाला है। साथ ही संतान को भी कही से धन लाभ होने के योग दिख रहे है। इन दिनों आपका मन प्रसन्न होगा वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले वाले व्यक्तियों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। कई चिंताए इन दिनों दूर हो जाएंगी। सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं रोमांस के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा है आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मनोरंजन के साधन भी मिल सकते है।

वृषभ राशि

शनि की सीधी चाल में आपके लिए सलाह है आप कोई टेढ़ी चाल चलने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य और सुखद रहेगी लेकिन उतावलेपन से बचना होगा। कुछ लोग नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन का विचार कर सकते हैं लेकिन अभी धैर्य बनाए रखना ही उचित होगा। संतान की शिक्षा और उनके करियर को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।

तुला राशि

आपकी राशि के लिए शनि की सीधी चाल बहुत फायदेमंद है। इस समय आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। कुछ अच्छे अवसर सामने आएंगे जिनसे लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे।

मीन राशि

शनि की बदली चाल आपके लिए सामान्य रहेगी। इससे आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन इस समय आपको आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा क्योंकि इस समय व्यापार में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों से विवाद हो सकता है। जो लोग नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयासरत हैं उन्हें खुशी मिल सकती है। कुछ शुभ समाचार मिलने की भी उम्मीद कर सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो