scriptसगाई के बाद बचना चाहिए इन गलतियों से, वरना टूट सकता है रिश्ता… | sagai ke baad ke khas tips ladko ke liye | Patrika News

सगाई के बाद बचना चाहिए इन गलतियों से, वरना टूट सकता है रिश्ता…

locationभोपालPublished: Oct 17, 2018 03:03:37 pm

सगाई यानि शादी के बीच का गोल्डन टाइम…

sagaii

सगाई के बाद इन गलतियों से लड़कों को बचना चाहिए, वरना टूट सकता है रिश्ता…

भोपाल। शादी दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है, जो उन लोगों के बीच, साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा समधियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है।

लेकिन शादी से पहले होती है सगाई या मंगनी, यह वो समय होता है जब दो लोगों के बीच में रिश्ते के लिए हां तो हो चुकी होती है, लेकिन अभी शादी बाकि होती है।

वहीं शादी करने का कार्य कराने वाली एस दीप्ति का कहना है कि एक लड़का और लड़की के सगाई के बाद से शादी के बीच का समय उनका गोल्डन टाइम होता है।

यह वहीं समय है जब उन्हें एक-दूसरे को समझते और पहचानने का मौका मिलता है और वे एक-दूसरे के साथ शादी के पहले ही कंफर्टेबल होने की कोशिश करते हैं।

इस मामले में जहां कुछ लोग कंफर्टेबल हो जाते हैं तो वहीं कुछ लोग अनकंफर्टेबल होते हैं। माना जाता है कि जब बच्चे बड़े होकर कमाने लगते हैं तो माता-पिता को उनकी शादी की चिंता सताने लगती है और ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा बच्चों की शादी को लेकर लापरवाही से चिढ़ होती है।

लापरवाही ये कि आज के युवा चाहे वो लड़का हो या लड़की शादी के बारे में सोचते भी नहीं ऐसे में अगर आपने अपने लड़के की सगाई कर दी है और शादी का इंतजार कर रहे हैं तो सतर्क ही रहिए क्योंकि आपके बेटे की एक गलती होने जा रहे रिश्ते को तोड़ भी सकती है।

जानकारों का मानना है कि ऐसे में सगाई के बाद लड़कों को कुछ खास गलतियों को करने से बचना चाहिए, अगर आप रिश्ते को लेकर सच में सीरियस हैं तो आपको भी इन बातों को ध्यान से समझना चाहिए।

इन गलतियों को करने से बचें…
आज के दौर में ये सामान्य सी बात है कि जब लड़के और लड़की की सगाई होती है तो वो आपस में बातें करते हैं और कभी कभी मिलना-जुलना भी जारी रहता है।

इस दौरान अगर लड़का कोई भी खास गलती करता है तो लड़की ये रिश्ता तोड़ने पर मजबूर हो जाती है, क्योंकि लड़कियां अपने लाइफपार्टनर के तौर पर एक ऐसे जीवनसाथी की कल्पना करती हैं जो उसे समझे और उसके सम्मान में हमेशा खड़ा रहे। इसलिए सगाई के बाद लड़कों को खास तौर से उन गलतियों से बचना चाहिए, जिनसे लड़कियों को नीचा देखना पड़े।

1. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब सगाई हो जाती है तो लड़के उस लड़की पर ऐसा हुकुम चलाते हैं, जैसे वो उसकी पत्नी बन गई हो। वैसे भी आज के समय की कोई भी लड़की नहीं चाहेगी कि जिस लड़के से वो शादी करे वो उसे नौकर समझे, उसपर पहले से ही हुकुम चलाए।

2. सगाई के बाद लड़के और लड़कियों का मिलना-जुलना आम हो जाता है और ऐसा करना भी चाहिए क्योंकि अगर शादी अरेंज है तो मिलने-जुलने से ही जान-पहचान बनती है। मगर ज्यादा मिलना भी इस रिश्ते के लिए सही नहीं होता है, अगर आप उनसे कुछ गलत कह देंगे तो लड़की रिश्ता खत्म करने के बारे में सोच भी सकती है।

3. बहुत से लड़कों में फ्लर्टिंग की आदत होती है और वे सगाई के बाद भी दूसरी लड़कियों को देखने से बाज नहीं आते। अगर आपमें भी ये आदत है तो समय रहते संभल जाइए और इसे बदल दीजिए।

4.हर लड़की की चाहत होती है कि उसका होने वाला पति उसे मान-सम्मान दे, उसकी इज्जत करे जितना वो उसे शादी के बाद दे सकता है। ऐसे में अगर आपने ऐसा कोई भी काम कर दिया जिससे उसे अच्छा नहीं लगे तो आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है।

5. सगाई के पहले जब बात पक्की होती है, तब कुछ लड़के नैचुरल रहते हैं मगर कुछ अच्छाई का नाटक करते हैं। ऐसे में सगाई होने के बाद वे अपना असली रंग दिखाने लगते है और यही बात लड़की को चुभ सकती है और आपका रिश्ता भी टूट सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो