scriptविधायक पत्नी के साथ विधानसभा में घूमता रहा कांग्रेस नेता की हत्या का आरोपी, गृह मंत्री बोले- मालूम नहीं | rambai husband: HM bala bachchan did't know govind singh in assembly | Patrika News

विधायक पत्नी के साथ विधानसभा में घूमता रहा कांग्रेस नेता की हत्या का आरोपी, गृह मंत्री बोले- मालूम नहीं

locationभोपालPublished: Jul 19, 2019 06:20:03 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

बसपा विधायक रामबाई के पति गुरुवार विधानसभा में घूमते नजर आए। हत्या के आरोपी पति पर कांग्रेस ने सफाई दी है।

Rambai Husband
भोपाल. बसपा विधायक रामबाई के पति ( Rambai Husband ) पर कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप है। गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा ( Madhya Pradesh assembly ) में हत्या का आरोपी गोविंद सिंह अपनी पत्नी रामबाई ( bsp mla rambai ) के साथ घूम रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जब इस पर सवाल उठने लगे तो कांग्रेस ने सफाई दी है। वहीं गोविंद सिंह विधानसभा परिसर में थे, इसके बारे में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन को कोई जानकारी नहीं थी।
गृहमंत्री बाला बच्चन को जब मीडियाकर्मियों ने गोविंद सिंह का वीडियो दिखाया तो उन्होंने कहा कि दिखवाता है। वीडियो देखने से पहले बाला बच्चन ने इस मामले में कह दिया कि उन्हें मालूम ही नहीं हैं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने अब इस पर सफाई दी है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि रामबाई के पति फरार नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई वारंट भी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह गिरफ्तार, कहा था- CM कमलनाथ का बहा देंगे खून

Rambai Husband
दमोह एसपी ने भी दी सफाई

वहीं, हत्या के आरोपी गोविंद सिंह को विधानसभा में देखे जाने के बाद दमोह एसपी विवेक सिंह ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र चौरसिया के हत्या मामले में गोविंद सिंह आरोपी थे। लेकिन उन्होंने हमें दो-तीन आवेदन दिए थे। साथ ही उन्होंने अपने पक्ष कुछ चीजें बताई थी, जिसके बारे में हमने विवेचना की थी। अब हम इनके खिलाफ विवेचना को जारी रखा है, ये तब तक के लिए है जब तक की आरोपी साबित न हो जाए। एफआईआर में ये बिलकुल नामजद थे। लेकिन साक्ष्य और सबूत हैं, उसके आधार पर 173/8 के तहत इनको छूट दी गई और ये खुलेआम घूम सकते हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

सरकार से नाराज हैं रामबाई
कांग्रेस को समर्थन दे रहे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के तीन विधायक सरकार से नाराज हैं। बसपा विधायक रामबाई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर कहा कि चौरसिया हत्याकांड में उनके पति समेत अन्य परिजनों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस हत्याकांड में उनसे जुड़े 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में हुई इस मुलाकात के दौरान गृह मंत्री बाला बच्चा और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: जिसे ढूंढ रही है मध्यप्रदेश पुलिस, वो शान से विधानसभा में घूम रहा है विधायक पत्नी के साथ

Rambai Husband
 

निष्पक्ष जांच की जाएगी
मुख्यमंत्री ने रामबाई से कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, जो दोषी होगा उसे कानून के मुताबिक सजा मिलेगी। वहीं, सपा विधायक राजेश शुक्ला और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा मंत्रियों के रवैये से नाराज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो