script

राहुल बोले हम आए तो चीन के युवाओं के हाथ में भी होगा मेड इन भोपाल का मोबाइल

locationभोपालPublished: Sep 17, 2018 10:03:02 pm

केंद्र सरकार पर नोटबंदी से रफाल तक साधा निशाना…

rahul speaks in bhopal on 17 sep2018

राहुल बोले हम आए तो चीन के युवाओं के हाथ में भी होगा मेड इन भोपाल का मोबाइल

भोपाल। प्रदेश में सत्ता का 15 साल का वनवास खत्म करने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन किया। इसके केंद्र में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी रहे। वे करीब पौने एक बजे राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से कार से लालघाटी आए। लालघाटी से बस में सवार होकर करीब 18 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया, जो भेल दशहरा मैदान में समाप्त हुआ।

यहीं राहुल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, सचिन को रन मेकिंग मशीन कहा जाता है और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन कहा जाता है। जैसे ही वे मैदान में उतरते हैं, घोषणा करना शुरू कर देते हैं। वे अब तक 20 हजार घोषणाएं कर चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी और रफाल मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बोले, देश के अमीर व्यक्तियों का काला धन सफेद करने के लिए नोटबंदी की गई थी। माल्या के वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलने को लेकर भी राहुल ने कटाक्ष किया।

rahul speaks in <a  href=
Bhopal on 17 sep201802″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/17/0rahul_3426973-m.jpg”>

इधर, दूसरी ओर कांग्रेस की अंतर्कलह एक फिर सतह पर दिखी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक अलग रंग में नजर आए। वे सिंधिया को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने की मांग कर रहे थे।

वहीं, शहर में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ, सिंधिया सहित नौ बड़े नेताओं के कटआउट लगाए गए। इनमें दिग्विजय सिंह का कटआउट नहीं होने से वे खासे नाराज हुए। उनकी नाराजगी सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो गई।

मेड इन चायना की बजाय,बनाएंगे मेड इन भोपाल…
राहुल गांधी ने कहा, चायना की सरकार 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है और मोदी की सरकार उसी 24 घंटे में पूरे देश में 450 को रोजगार दे पाती है। जहां भी देखो मेड इन चायना, फोन के पीछे चायना, शर्ट के पीछे चायना। हमारी सरकार बनी तो मेड इन मध्यप्रदेश और मेड इन भोपाल होगा।

यहां के युवा चीन को मात देंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपमें बहुत ताकत है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। हम आए तो ऐसा कार्य करेंगे कि चीन के युवाओं के हाथ में भी होगा मेड इन भोपाल का मोबाइल। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये काम भाजपा नहीं हम ही कर सकते हैं।

rahul speaks in bhopal on 17 sep201803

ये बोले राहुल…
सचिन को रन मेकिंग मशीन कहा जाता है और वैसे ही मशीन आज मप्र में है। शिवराज को घोषणा मशीन कहा जाता है। जैसे ही वे मैदान में उतरते हैं, घोषणा करना शुरू कर देते हैं।
शिवराज ने 21 हजार घोषणाएं की हैं। मप्र सबसे आगे निकल गया है। बेरोजगारी में नंबर1, भ्रष्टाचार में नंबर 1, बलात्कार में नंबर। कुपोषण में, जहां भी जाते हैं उधर पीएम धोखे वादे करते हैं।15 लाख युवाओं को देंगे, किसानों को बोनस देंगे, जो वे कहते हैं यहां रिपीट होता है। युवाओं से पूछता हूं रोजगार मिला क्या, जब पूछा क्या करते हो, तो कहते हैं कुछ नहीं करते। बस योजनाओं के बारे में सुनते हैं हमें रोजगार तो नहीं मिलता है। ये है मप्र की सच्चाई।

विजय माल्या ‘मैं भाग रहा हूं’…
कहा था पीएम नहीं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले विजय माल्या कहता है कि लंदन भागने से पहले अरुण जेटली से मेरी मीटिंग हुई, मैंने उन्हें बताया कि जा रहा हूं। जेटली ने स्वयं कहा कि विजय माल्या मुझसे मिला और उसने बताया कि वह भाग रहा है। 9 हजार करोड़ लेकर भाग गया। वो 9 हजार करोड़ आपके थे।

माल्या वित्तमंत्री को बताता है कि मैं भाग रहा हूं, मंत्री ने न सीबीआई को बताया न ईडी को बताया। जो अरेस्ट नोंटिस था, उसे बदल दिया। अरुण जेटली ने माल्या को भागने दिया। आज हम यहां पे भेल के ग्राउंड में हैं।

आप जैसी ही संस्था, सरकारी संस्था, हिंदुस्तान एंनोटटिक संस्था, मोदी ने स्वयं रफाल का कॉन्टे्रक्ट छीना, 70 साल से उनमें कमी दिखी, मोदी ने एचएएल से कॉन्ट्रेट छीना और अपने मित्र अनिल अंबानी को कॉन्ट्रेक्ट दिया। जब पीएम पेरिस गए, उनके डेलेगेशन में उनके साथ अनिल अंबानी थे।

रफाल पर घेरा…
अनिल पर 45 हजार करोड़ का रुपए खर्च है। बैंक से रुपए लिए, लोगों से लिए। जिंदगी में कभी हवाई जहाज नहीं बनाया, मगर पीएम से दोस्ती है। लेकिन अनिल अंबानी और चौकीदार के बीच दोस्ती है।

देश का चौकीदार कहता है, एएचएल से कॉन्ट्रेट छीनो, अनिल अंबानी को दो। न पर्रिकर से पूछा, न केबिनेट कमेटी से पूछा, सीधा अंबानी को दिया। 526 करोड़ का हमने खरीदा था, वहीं 1600 करोड़ रुपए में मोदी ने खरीदा है।

मन की बात पर कटाक्ष
राहुल गांधी के साथ सवाल जवाब:
राहुल गांधी मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच गए और बोले, अगर नेता आपके बीच नहीं आएगा तो नेता नहीं रहेगा।
महिला सुरक्षा के सवाल पर एक महिला ने पूछा-जब हमारी सरकार आएगी तो महिला सुरक्षा के लिए क्या करेंंगे।
राहुल ने कहा-उप्र में एक महिला का रेप हुआ था। उप्र के एक मंत्री ने रेप किया था। प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द नहीं कहा। हम सबसे पहले महिला आरक्षण बिल पास कराएंगे। मप्र में महिलाओं के अलग पुलिस स्टेशन बनाएंगे। मप्र में चुनाव आ रहा है। महिला अपराध पर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करेंगे। कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जगह देंगे।